Best 26 January republic day wishes Quotes, Shayari, status image

दोस्तों गणतंत्र दिवस को हम 26 जनवरी के नाम से भी जानते हैं, हमेशा ऐसे कई लोग हैं जिन्हें यह नहीं पता है कि 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है भारत के इतिहास में हमने यह पड़ा है, कि हमारा देश भारत कई वर्षों तक ब्रिटिश शासन के अधीन गुलाम रहा था.

इसी दौरान ब्रिटिश हुकूमत ने अपने द्वारा बनाए गए नियम और कानून से भारत पर शासन करते रहे. क्योंकि भारत के ऐसे कई स्वतंत्रता सेनानी ब्रिटिश हुकूमत के बनाए गए नियमों और कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शित करते रहें. भारत के इतिहास के पन्नों में ऐसे कई स्वतंत्रता सेनानी और वीरों के नाम है जिन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के बनाए गए नियमों और कानूनों को बदल कर रख दिया.

सन 15 अगस्त 1947 को आजादी मिलने के ढाई साल बाद भारतीय सरकार ने अपना खुद का बनाया संविधान लागू किया और भारत को प्रजातांत्रिक देश घोषित किया, लगभग 2 वर्ष 11 महीने और 18 दिन के बाद 26 जनवरी 1950 को भारत के संविधान को भारत के संविधान सभा में पारित किया गया.

republic day, republic day wishes, 26 january, republic day quotes image
republic day wishes Quotes, massage Shayari, status image

26 जनवरी गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है, इसका क्या महत्व है

संविधान सभा में भारत का संविधान पारित होने के दिन से ही, भारतीय इतिहास के पन्नों में एक नया राष्ट्रीय त्यौहार जुड़ गया जिसे हम गणतंत्र दिवस के रूप में जानते हैं. गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है क्योंकि आज के दिन ही भारतीय संविधान सभा द्वारा भारत का संविधान पारित हुआ था, और हमारे देश की शासन व्यवस्था को चलाने के लिए हमें एक नया कानून मिला.

इसी संविधान के आधार पर हमारे देश की शासन प्रणाली और शासन व्यवस्था कार्य करती है, यदि हम भारत के भारतीय संविधान के तथ्य के बात करें तो हमारा संविधान की कई विशेषताएं है जैसे

  • भारत का संविधान बनने से पहले ब्रिटिश द्वारा बनाए गए गवनज़्मेंट ऑफ इंडिया एक्ट 1935 के अनुसार भारत की शासन व्यवस्था चलती थी
  • हमारे देश भारत का संविधान विश्व में सबसे लंबा लिखित संविधान है,
  • संविधान के निर्माताओं ने लगभग विश्व के 60 देशों के संविधान को पढ़ा और जो प्रावधान भारत के लिए उचित लगा उसे भारत के संविधान में जोड़ लिया गया
  • भारत के संविधान को लिखने वाली सभा में कुल 299 सदस्य को शामिल किया गया था जिसमें डॉ राजेंद्र प्रसाद को अध्यक्ष के रूप में चुना गया था
  • इसके अलावा संविधान सभा के प्रमुख सदस्य के रूप में जवाहरलाल नेहरू, डॉ भीमराव अंबेडकर, सरदार बल्लभ भाई पटेल, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद शामिल थे
  • संविधान पूरी तरह से लिखा कर 26 नवंबर 1949 को पूरा हो गया था लेकिन इसे 26 जनवरी 1950 को सभा में पारित किया गया.
  • संविधान को पूरी तरह से लिखने में 2 वर्ष 11 माह और 18 दिन का समय लगा था
  • भारतीय संविधान की मूल प्रतियों को भारत की संसद की लाइब्रेरी में हीलियम गैस से भरे कांच के बक्से में सुरक्षित रखा गया है.
  • शुरुआत के मूल संविधान में 395 अनुच्छेद 22 भाग और 8 अनुसूचियां थी, लेकिन धीरे-धीरे इसमें कई अनुच्छेद अनुसूची और भाग को और शामिल किया गया, और वर्तमान के संविधान में 470 अनुच्छेद 12 अनुसूची और 25 भाग शामिल है
  • भारतीय संविधान के प्रस्तावना को भारतीय संविधान की कुंजी कहा जाता है इसके अनुसार भारत एक सम्प्रुभतासम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक, गणराज्य है
  • भारतीय संविधान मैं लिखे एक नियम के अनुसार स्वतंत्र दिवस के मौके पर ऐसा नियम है की स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के प्रधानमंत्री के द्वारा झंडा पारा कर पूरे देश को संबोधित किया जाता है.
  • लेकिन गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत के राष्ट्रपति के द्वारा झंडा पर आकर देश का संबोधन करते हैं, क्योंकि 1950 में जब भारत का अपना संविधान लागू हुआ, तब भारत के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने अपना कार्यभार संभाला, तब उन्होंने 1950 में पहली बार तिरंगा फहराया.
  • Abide With Me एक प्रकार का इसाई गीत है जिसे गणतन्त्र दिवस की परेड में बजाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि ये महात्मा गांधी के पसंदीदा गीतों में से एक था।
  • भारतीय मूल संविधान को प्रेम बिहारी नारायण रायजादा के द्वारा इटैलिक शैली में लिखा गया था ऐसा कहा जाता है कि इनके हैंडराइटिंग काफी सुंदर थी|
  • अंतिम रूप से तैयार भारतीय संविधान का प्रकाशन देहरादून में और फोटोलिथोग्राफ सर्वे ऑफ़ इंडिया के द्वारा किया गया

26 january 2023 republic day quotes in hindi

चुकी गणतंत्र दिवस हमारे देश का राष्ट्रीय त्यौहार है इसलिए यह दिन सभी भारतीय लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है, गणतंत्र दिवस के दिन सद्भावना और देशभक्ति को लेकर चारों तरफ गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं और बधाइयां बांटी जाती है तो चलिए 26 जनवरी के शुभ अवसर पर 26 January Quotes and Shayari, Best Republic Day Thought In Hindi, 26 january 2023 image, Happy Republic Day Quotes In Hindi पढ़ते हैं.

republic day, republic day wishes, 26 january, republic day quotes image
republic day wishes Quotes, massage Shayari, status image

Republic Day Quotes In Hindi

बनाकर हमने अपना संविधान
बढ़ाया हमने अपने भारत का मान
ब्रिटिश हुकूमत को यह समझाया
हमने भी अपना खुद का गणतंत्र बनाया

गणतंत्र दिवस 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं

बलिदानों का सपना जब सच हुआ
देश तभी आजाद हुआ
आज सलाम करें उन वीरों को
जिनकी शहादत से यह देश भारत गणतंत्र हुआ

republic day, republic day wishes, 26 january, republic day quotes image
republic day wishes Quotes, massage Shayari, status image

बहुत लंबा चला संघर्षों की डगर
लेकिन पा लिया आजाद भारत का नगर
आज अपना है गणतंत्र अपना है संविधान
हैपी रिपब्लिक डे!

आन है शान है यह तिरंगा
अभिमान है अरमान है या तिरंगा
कोई कीमत ना लगाना इसकी मेरी जान है तिरंगा
Wish you Happy Republic Day

भारत के लिए मान-सम्मान रहे
हर एक दिल में हमारा प्यारा हिन्दुस्तान रहे,
देश के लिए एक-दो तारीख नहीं,
भारत मां के लिए ही हर सांस रहे!
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

Republic day wishes Image in hindi

चढ़ गए जो हंसकर सूली
खाई जिन्होंने सीने पर गोली
हम उनको प्रणाम करते हैं
जो मिट गए देश के लिए हम उनको सलाम करते हैं

republic day, republic day wishes, 26 january, republic day quotes image
republic day wishes Quotes, massage Shayari, status image

नफरत बुरी है तो ना पालो इसे
दिलों में खालिस है निकालो इसे
ना तेरा ना मेरा ना इसका ना उसका
यह सब का वतन है संभालो इसे

तिरंगा हमारा है शान ए जिंदगी वतन परस्ती है
वफाएं जिंदगी देश के लिए मर मिटनाकबूल है हमें
अखंड भारत के स्वप्न का जुनून है हमें

माँ तूझे सलाम
तू मस्तक पर विराजे
यही हैं मेरी शान
हर जीवन तेरे आँचल में खिले
यही अरमान होगा मेरा।

आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
हैप्पी रिपब्लिक डे!

republic day, republic day wishes, 26 january, republic day quotes image
republic day wishes Quotes, massage Shayari, status image

ना पूछो जमाने से कि
क्या हमारी कहानी है,
हमारी पहचान तो बस
इतनी है कि हम सब
हिन्दुस्तानी हैं!!

दे सलामी इस तिरंगे को, जिससे तेरी शान है,
सर हमेशा ऊंचा रखना इसका, जब तक तुझ में जान है.

कुछ पन्ने इतिहास के
मेरे मुल्क के सीने में शमशीर हो गएँ,
जो लड़े, जो मरे वो शहीद हो गएँ,
जो डरे, जो झुके वो वजीर हो गएँ.

Best Republic Day Status in Hindi 2023

गणतंत्र दिवस 2023 देशभक्ति मेसेज व अनमोल वचन के साथ आप अपनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं 2023 के भेंट स्वरूप इस Republic Day Massage को आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों में Share कर सकते हैं. चलिए Republic Day or Gantantra Diwas Quotes विस्तार से जानते हैं

republic day, republic day wishes, 26 january, republic day quotes image
republic day wishes Quotes, massage Shayari, status image

सालों की मेहनत और त्याग का परिणाम है, गणतंत्र हमारा
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झण्डा ऊँचा रहे हमारा

Happy Republic Day Wishes in Hindi

मुकुट हिमालय, हृदय में तिरंगा और आंचल में गंगा यमुना लायी है
कला संस्कृति सभ्यता और रत्न लुटाने देखों भारत माता आई हैं!

गणतंत्र दिवस की बधाई!

तिरंगा हमारा है शान ए जिंदगी वतन परस्ती है
वफाएं जिंदगी देश के लिए मर मिटनाकबूल है हमें
अखंड भारत के स्वप्न का जुनून है हमें

republic day, republic day wishes, 26 january, republic day quotes image
republic day wishes Quotes, massage Shayari, status image

ना जियो धर्म के नाम पर
ना मारो धर्म के नाम पर
इंसानियत ही है धर्म वतन का
बस जियो वतन के नाम पर

वतन हमारा लाखों में एक है मगर ना जाने क्यों इसके दुश्मन है हजार
इसकी रंग और खूबसूरती देखकर चाहत है दिल के हो जाए निसार
लाखो निशानियाँ है इस में मोहब्बत की और लाखो मिसाले है जो सिखलाये प्यार

हम अमन चाहते हैं लेकिन जुल्म के खिलाफ
अगर जंग लाजमी है तो फिर जंग ही सही

हम भी दरिया हैं हमें अपना हुनर मालूम है
जिस तरफ भी चल पड़ेंगे रास्ता हो जाएगा

republic day, republic day wishes, 26 january, republic day quotes image
republic day wishes Quotes, massage Shayari, status image

भीगी हुई आंखों का यह मंजर ना मिलेगा
भारत को छेड़ोगे तो ना कभी माफी और ना कहीं घर मिलेगा

चिंगारी आजादी की सुलगी मेरे जश्न में है
इंकलाब की ज्वाला लिपटी मेरे बदन में है
मौत जहां जन्नत हो यह बात मेरे वतन में है
कुर्बानी का जज्बा जिंदा मेरे कफन में है

लड़े वह वीर जवानों की तरह ठंडा खून फौलाद हुआ
मरते मरते भी कई मार गिराए तभी तो देश आजाद हुआ

सच हुआ भीमराव अंबेडकर का सपना
भारतीय स्वतंत्र गणतंत्र हो अपना

Republic Day Wishes 2023 in hindi

यदि आप गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर अपने किसी प्रिय को Republic Day Wishes Quotes के रूप में भेजना चाहते हैं तो नीचे कुछ चुनिंदा देशभक्ति संदेश और शुभकामनाएं दिए गए हैं जिसे आप अपने दोस्त या अपने कार्यालय के लोगों को भेजकर उन्हें बधाई दे सकते हैं.

republic day, republic day wishes, 26 january, republic day quotes image
republic day wishes Quotes, massage Shayari, status image

ब्रिटिश हुकूमत की पराजय और गणतंत्र भारत का जय हो
भारत की मिट्टी में खड़ा हर झंडा विजय हो

Republic Day Quotes 2023

लड़े वह वीर जवानों की तरह ठंडा खून फौलाद हुआ
मरते मरते भी कई मार गिराए तभी तो देश आजाद हुआ

लिख रहा हूं मैं अंजाम जिसका कल आगाज आएगा
मेरे लहू का हर एक कतरा इंकलाब लाएगा

जब आंख खुले तो धरती हिंदुस्तान की हो
जब आंख बंद हो तो यादें हिंदुस्तान की हो
हम मर भी जाएं तो कोई गम नहीं लेकिन मरते वक्त मिट्टी हिंदुस्तान के हो

गणतंत्र का सहारा हो
हमारा देश भारत सबसे प्यारा हो
ना घटे कभी इसकी शान
यही है हमारा अरमान

Republic Day quotes in Sanskrit

प्रिय मित्रों भारतीय संविधान की 22 भाषाओं में संस्कृत और हिंदी सबसे महत्वपूर्ण भाषाओं में से एक है, Republic Day Wish करने के लिए आप हमारी पौराणिक भाषा संस्कृत में गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भेज कर आप गौरवान्वित महसूस कर सकते हैं चलिए हम Republic Day quotes in Sanskrit Wishes को पढ़ते हैं

republic day, republic day wishes, 26 january, republic day quotes image
republic day wishes Quotes, massage Shayari, status image

सत्यं बृहदृतमुग्रं दीक्षा तपो ब्रह्म यज्ञः पृथिवीं धारयन्ति।

अर्थ- सत्य, महान सत्य, उग्रता, दीक्षा, तपस्या, ब्रह्म और यज्ञ पृथ्वी को धारण करते हैं।

ऐक्यं बलं समाजस्य तदभावे स दुर्बलः ।
तस्मात् ऐक्यं प्रशंसन्ति दृढं राष्ट्रहितैषिणः ॥

अर्थ: एकता समाज की शक्ति है, और इसके बिना हम दुर्बल है।
अत: देश के शुभ चिंतक एकता को प्रोत्साहन देते हैं।

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं संस्कृत में

अहं लिखामि यस्य परिणामः श्वः आरभ्यते
मम रक्तस्य प्रत्येकं बिन्दुः क्रान्तिम् आनयिष्यति

भारतं प्रत्येकं हृदये अस्ति,
राष्ट्रस्य आदरः अस्ति।
वयं भारतमातुः पुत्राः।
अस्याः मृत्तिकायाः ​​विषये वयं सर्वे गर्विताः स्मः।

आशासे त्वज्जीवने गणतन्त्रदिवसः अत्युत्तमं शुभप्रदं स्वप्नसाकारकृत् कामधुग्भवतु।

अर्थ: मुझे उम्मीद है कि गणतंत्र दिवस आपके जीवन का सबसे शुभ सपना होगा

अवतु प्रीणातु च त्वां भक्तवत्सलः ईश्वरः।
गणतन्त्रदिवसः शुभाशयाः।

अर्थ: भगवान, जो अपने भक्तों पर दया करते हैं, आपकी रक्षा करें और प्रसन्न हों।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।

ऐक्यं बलं समाजस्य तदभावे स दुर्बलः।
तस्मात् ऐक्यं प्रशंसन्ति दृढं राष्ट्रहितैषिणः।।
अर्थ: एकता समाज की ताकत है और इसके अभाव में यह कमजोर है।
इसलिए जो दृढ़ता से राष्ट्र का कल्याण चाहते हैं वे एकता की प्रशंसा करते हैं

आशासे यत् प्रजासत्ताकदिनस्य भवतु मङ्गलकरम् अद्भुतकरञ्च।
जीवनस्य सकलकामनासिद्धिरस्तु


अर्थ: मुझे आशा है कि आपके पास एक सुखद और अद्भुत गणतंत्र दिवस है।
जीवन की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हों

अस्माकं देशः तादृशः यत् कोऽपि त्यक्तुं न शक्नोति,
अस्माकं सम्बन्धः तादृशः यत् कोऽपि तस्य भङ्गं कर्तुं न शक्नोति।
अस्माकं हृदयं एकम् अस्माकं जीवनं च एकम्,
अयं भारतः अस्माकं गौरवम् अस्ति।

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं संस्कृत में

भारतीयत्वेन गर्वः भवतु,
लोकतन्त्रस्य उत्सवं मिलित्वा आचरन्तु
मिलित्वा देशस्य शत्रून् पराजयेत्, २.
प्रत्येकं गृहे त्रिवर्णं उत्थापयन्तु।

republic day in Sanskrit

इति वीराणां यज्ञस्य कथा ।
इति मातृयज्ञस्य पुत्राणां चिह्नम्।
एवं युद्धं कृत्वा न नाशयतु
धर्मस्य नाम्ना देशस्य नीलामीकरणं मा कुरुत।

क्या आपको 26 January wishes quotes in hindi आर्टिकल पसंद आया ?

दोस्तों भारत के गणतंत्र होने के बाद भारत से ब्रिटिश हुकूमत की जंजीरे हट गई और भारत पर अब भारतीयों का अधिकार स्थापित हो गया. तारीख 26 जनवरी को हम गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं इस दिन दिल्ली के राजपथ पर भारत के राष्ट्रपति के द्वारा झंडोत्तोलन किया जाता है. और राष्ट्रीय गान गाने के बाद 21 तोपों की सलामी दी जाती हैं.

इसके बाद राष्ट्रपति के द्वारा राष्ट्रीय सम्मान जैसे अशोक चक्र, कीर्ति चक्र, परमवीर चक्र जैसे कई असाधारण चक्र व्यक्ति विशेष को दिए जाते हैं. इसके अलावा पूरे देश भर से चुने हुए बहादुर बच्चों और व्यक्तियों को पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है.

जिस दिन हम दिल्ली के राजपथ पर भारत के जल सेना थल सेना और वायु सेना के द्वारा रैलियों की झांकी देख सकते हैं जो राजपथ से लाल किले तक जाती हैं. भारत के अलग-अलग राज्यों से आए नर्तकी और नाटककार अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं.

हमें उम्मीद है कि आपको 26 जनवरी गणतंत्र दिवस से जुड़ा यह पोस्ट पसंद आया होगा, इसमें आपने संविधान से जुड़े कई फैक्ट के बारे में जाना, यदि आपको हमारा या पोस्ट पसंद आएगा तो आप अपने दोस्तों और अपनी सोशल मीडिया जैसे फेसबुक व्हाट्सएप और ट्विटर पर जरूर शेयर करें, इसके साथ ही कंप्यूटर इंटरनेट टेक्नोलॉजी और फाइनेंस से जुड़े पोस्ट पढ़ने के लिए हमारे ब्लॉक को जरूर सब्सक्राइब करें.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.