AML क्या है – full form of AML

यदि आपको इस full form of AML (What is AML) के  सवाल का  जवाब नहीं पता है, तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत ही ज्ञानवर्धक साबित होने वाला है, क्यूंकि आज हम AML क्या है – इसके अन्य नाम, शरीर पर इसके प्रभाव,  AML के लक्षण और प्रकार, इसके होने के कारण इत्यादि से जुडी सभी चीज़ों को अच्छे तरीके से समझेंगे. सभी सवालो की विस्तृत जानकारी चाहते है, तो कृपया इस आर्टिकल को पूरा पढ़े.

इस पोस्ट को पढ़ने के साथ आप स्वस्थ्य जीवन जीना चाहते है तो  काकवी क्या है- इसके फ़ायदे, पोषण और उपयोग के पोस्ट को भी ज़रूर पढ़े|

 

AML Ka Full Form क्या होता है? – What is the full form of AML?

  • AML Full Form In English: Acute myeloid leukemia (AML)
  • AML Full Form In Hindi: एक्यूट मायलोइड ल्यूकेमिया (एएमएल)

AML क्या है – What is full form of AML in Hindi?

AML का पूरा नाम Acute Myeloid Leukemia (AML)  होता है और  हिंदी में इसे एक्यूट मायलोइड ल्यूकेमिया (एएमएल)  के नाम से जाना जाता है| यह एक प्रकार का ब्लड कैंसर (Blood Cancer) है| यह असल में रक्त कोशिकाओं की माइलॉयड लाइन का एक कैंसर है| जो अस्थि मज्जा (Bone Marrow) और रक्त में बहुत तेजी से और असामान्य तरीकों से कोशिकाओं का निर्माण करता जाता है|

यह अस्थि मज्जा (bone marrow) और रक्त में, हड्डीयों के आंतरिक और नरम हिस्सों में कोशिकाओं से शुरु होता है और फिर श्वेत रक्त कोशिकाओं में बदल जाता है| यह अन्य रक्त कोशिकाओं से भी शुरु हो सकता है|

अस्थि मज्जा (bone marrow) और रक्त में कोशिका उस तरीके से नहीं बढ़ती जिस तरीके से बढ़ना चाहिए| इसकी वृद्धि असामान्य तरीके से होती है और यह कोशिकाएं पूरी तरह विकसित नहीं होती बल्कि अपरिपक्व (immature) होती है|

एक तरह से कोशिकाओं का विस्फोट होता है| और काफी तेजी से इकट्ठा हो जाते है| और कोशिका अपना कार्य सही तरीके से नहीं कर पाते है| और यह स्थिति शरीर में लम्बे समय तक बने रहने के कारण कैंसर का रूप ले लेती है| और इसे ही हम “एक्यूट मायलोइड ल्यूकेमिया (एएमएल)” कहते है|

500+ रोगों को ठीक करे – सूर्य नमस्कार – Steps, poses, mantra and Benefit 

 

अब AML का फुल फॉर्म पढ़कर समझ गयें होंगे की AML क्या है. तो चलिए अब AML से सम्बन्धित अन्य जानकारीयो के बारे में जानते है|

AML kya hota hai, what is AML, AML ka full form, full form of AML, AML full form in Hindi

 

AML को अन्य नामों से भी जाना जाता है|

AML को Acute myeloid leukemia (AML) नाम से तो हम जानते ही है| लेकिन इसे अन्य नामों से भी जाना जाता है जो इस प्रकार है|:-

  •  Acute granulocytic leukemia (एक्यूट ग्रैन्यूलोसाइटिक ल्यूकेमिया)
  •  Acute myelogenous leukemia (एक्यूट माइलोजेनस ल्यूकेमिया)
  • Acute non-lymphocytic leukemia (एक्यूट नॉन-लिम्फोसाइटिक ल्यूकेमिया)
  • Acute myelocytic leukemia (एक्यूट मायलोसाइटिक ल्यूकेमिया)

 

AML शरीर को कैसे प्रभावित करता है?

जैसा की हम जानते है कि “एक्यूट मायलोइड ल्यूकेमिया (एएमएल)” अस्थि मज्जा (bone marrow) और रक्त में, हड्डीयों के आंतरिक और नरम हिस्सों में कोशिकाओं से शुरु होता है| इन आंतरिक और नरम कोशिकाओं को स्पंजी कोशिका या स्पंजी ऊतक कहा जाता है|

यही पर जब रक्त कोशिका बनती है तो “एक्यूट मायलोइड ल्यूकेमिया (एएमएल)” के कारण अपरिपक्व (immature) कोशिकाओं की वृद्धि असामान्य तरीके से होती है और स्वस्थ कोशिकाओं की कमी हो जाती है|

इसी कारण से शरीर में पर्याप्त मात्रा में “श्वेत रक्त कोशिका और लाल रक्त कोशिका” तथा “प्लेटलेट्स” का निर्माण नहीं हो पाता है| और हम जानते है कि श्वेत रक्त कोशिका शरीर को संक्रमण से बचाती है| लाल रक्त कोशिका शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा को नियंत्रित करती है और प्लेटलेट्स, घायल या चोट लगने पर बहते रक्त को रोकने के लिए “रक्त का थक्का” बनाता है|

AIDS क्या है – AIDS full form in hindi

और जब शरीर में पर्याप्त मात्रा में “श्वेत रक्त कोशिका और लाल रक्त कोशिका” तथा “प्लेटलेट्स” का निर्माण नहीं हो पाता है| और शरीर कम स्वस्थ रक्त कोशिकाओं का निर्माण करने लगता है| तो “एक्यूट मायलोइड ल्यूकेमिया (एएमएल)” का प्रभाव शरीर पर दिखाई देना शुरू होता है|

इसकी शुरूआती प्रभाव में शरीर में कमजोरी का अनुभव होता हैं और शरीर सामान्य संक्रमक रोगों से भी आसानी से प्रभावित हो जाता है| और कुछ लक्षण अचानक से दिखाई देने लगते है

जैसेः- भूख में कमी आना, वजन का घटते जाना, थोड़ा सा काम या परिश्रम से ही थक जाना, सर्दी- खांसी, बुखार जैसे संक्रमक रोग आसानी से हो जाना, रात को पसीना आना और इसके साथ-साथ शरीर के कमजोरी से संबंधित अन्य लक्षण भी दिखाई देने लगती है| यह रोगी के शरीरिक स्वास्थ्य पर निर्भर करता है|

अभी हमने जाना कि AML शरीर को कैसे प्रभावित करता है? और चलिए अब हम यह जानने का प्रयास करते है कि “एक्यूट मायलोइड ल्यूकेमिया (एएमएल)” का प्रारंभिक लक्षण क्या है जो शरीर में दिखाई देता है |

 

AML के लक्षण और प्रकार

अब हम AML के प्रारंभिक लक्षण और प्रकार जानने का प्रयास करते है| “एक्यूट मायलोइड ल्यूकेमिया (एएमएल)” का प्रभाव शरीर पर तब दिखाई देता है जब शरीर में पर्याप्त मात्रा में “श्वेत रक्त कोशिका और लाल रक्त कोशिका” तथा “प्लेटलेट्स” का निर्माण नहीं हो पाता है| यही कारण है कि AML के प्रारंभिक लक्षण शरीर में तीन तरह के रोग से संबंधित नजर आते है|

  1. श्वेत रक्त कोशिका के कमी से होने वाले रोग से संबंधित |
  2. लाल रक्त कोशिका के कमी से होने वाले रोग से संबंधित |
  3. शरीर में प्लेटलेट्स के कमी से होने वाले रोग से संबंधित |

आइये अब हम इसे विस्तार से जानने कि कोशिश करते है|

 

श्वेत रक्त कोशिका के कमी से होने वाले रोग से संबंधित : –

जब शरीर में अधिक मात्रा में श्वेत रक्त कोशिकाओं में कमी हो जाती है तो संक्रमण से संबंधित रोग बहुत ही आसानी से होने लगते है और लम्बे समय तक शरीर में बने रहते है| यह रोग निम्नलिखित प्रकार के हो सकते है|

 

लाल रक्त कोशिका के कमी से होने वाले रोग से संबंधित : –

जब शरीर में अधिक मात्रा में लाल रक्त कोशिकाओं में कमी हो जाती है तो पुरे शरीर में आक्सीजन की सही मात्रा नहीं पहुँच पाती है और निम्नलिखित रोग दिखाई देने लगते है|

B.A.M.S क्या है- BAMS full form in medical

  •  सांस लेने में कठिनाई होना |
  •  लगातार सिर दर्द की शिकायत होना |
  •  हाथ- पैर ठंडे होना |
  •  भूख में कमी होना |
  • शरीर का वजन घटना |
  •  थोड़े से परिश्रम से ही थकान होना |
  •  शरीर का दुर्बल हो जाना |
  •  त्वचा का पीला पड़ जाना |
  •  दिल की धड़कन का अचानक बढ़ जाना या अनियमित हो जाना |
  •  सिर चकराना या आंखों के सामने अँधेरा छाना |

 

शरीर में प्लेटलेट्स के कमी से होने वाले रोग से संबंधित : –

जब शरीर में अधिक मात्रा में प्लेटलेट्स कोशिकाओं में कमी हो जाती है तो रक्त में थक्का की मात्रा कम हो जाती है और निम्नलिखित लक्षण दिखाई देने लगते है|

  • जख्मों/घावों का ठीक न होना या ठीक होने में वक्त लगना |
  • मसूड़ों से खून बहना (जो अपने आप ठीक न हो पा रहा हो) |
  • रक्तस्राव – जिसे रोकना मुश्किल हो रहा हो |
  • रक्तस्राव होने के कारण त्वचा के नीचे लाल चकते या धब्बे का बनना |
  • नाक से खून बहना – जिसे रुकने में वक्त लगता हो |
  • आसानी/थोड़े से चोट पर खून बहना |

 

AML के विशेष लक्षण – Symptoms of AML in Hindi

जब AML से प्रभावित कोशिकाएं शरीर के अन्य हिस्सों में फैलती है तो उपर बताया गया रोग के अलावा कुछ विशेष रोग भी दिखाई देने लगती है जो इस प्रकार है|

AYUSH क्या है – AYUSH full form in hindi

  • मसूड़ों का सूजना और खून आना |
  • शरीर में सुजन हो जाना – गला, पछली, पीठ, कमर इत्यादि |
  • पेट में सूजन हो जाना |
  • हड्डीयों या जोड़ों में दर्द होना |
  • दृष्टि का धुंधला होना – आँखों कम दिखाई देना |
  • असंतुलन की समस्या का होना |
  • चेहरे पर हर समय उदासी होना |
  • शरीर की त्वचा पर धब्बे या दाने पड़ना |
  • दौरा पड़ना |

 

व्यक्ति को एक्यूट मायलोइड ल्यूकेमिया (एएमएल) क्यों होता है?

एक्यूट मायलोइड ल्यूकेमिया (एएमएल) होने का क्या कारण है इसका अभी तक कोई सटीक कारण पता नहीं चल पाया है| लेकिन बहुत सारे ऐसे जोखिमपूर्ण कारक है| जो एक्यूट मायलोइड ल्यूकेमिया (एएमएल) होने का कारण को इंगित करते है| यह इस प्रकार है|

  • कुछ विशेष हेयर डाई का उपयोग करना
  • कृत्रिम आयनीकरण विकिरण से पूर्ण संपर्क
  • तंबाकू का इस्तेमाल
  • अन्य प्रकार के कैंसर का इलाज करने के लिए अल्काइलेटिंग कीमोथेरेपी एजेंटों का उपयोग
  • बेंजीन जैसे पेट्रोकेमिकल्स का एक्सपोजर
  • मानव इम्यूनोडिफ़िशिएंसी वायरस (एचआईवी)
  • डाउन सिंड्रोम
  • मानव टी-लिम्फोट्रोपिक वायरस (HTLV)
  • आनुवंशिक गड़बड़ी

Newpaper का फुल फॉर्म क्या होता है 

 

क्या स्वस्थ व्यक्ति को एक्यूट मायलोइड ल्यूकेमिया हो सकता है?

रक्त कोशिका के निर्माण में समस्या के कारण एक्यूट मायलोइड ल्यूकेमिया (एएमएल) विकसित हो सकता है। यह श्वेत रक्त कोशिकाओं को प्रभावित करता है। ल्यूकेमिया सबसे ज्यादा 55 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को प्रभावित करता है और 15 वर्ष से कम आयु के लोगों में यह सबसे सामान्य कैंसर के रूप में पाया जाता है|

 

AML full form की पूरी list (Some other popular full forms of AML)

अब तक आप full form of AML से जुड़ी इस पोस्ट को पढ़कर समझ गयें होंगे की AML क्या है? लेकिन AML के कुछ अन्य लोकप्रिय पूर्ण रूप भी है जिसका उपयोग और भी कई फुल फॉर्म को व्यक्त करने में किया जाता है| इसलिए AML acronyms and abbreviations बारे में और भी जानकारी प्राप्त करते है|

  • A Manufacturing Language (robotics programming language)
  • Abandoned Mine Land
  • Abstract Machine Language
  • Academia Medicinae Latviensis (Latvia)
  • ACPI Machine Language
  • Acquisition Master List (US Air Force)
  • Acronym Master List
  • Acronym Master List (Los Alamos National Laboratory)
  • Acton Main Line (UK; railway station)
  • Actual Measured Loss
  • Acute Monocytic Leukemia (also seen as AMOL)
  • Acute Myeloblastic Leukemia
  • Acute Myelocytic Leukemia
  • Acute Myelogenous Leukemia
  • Acute Myeloid Leukemia
  • Adaptive Maneuvering Logic
  • Adaptive Modeling Language
  • Adaptive Multi Line
  • Added Main Line
  • Addition Modulo Length (coding scheme)
  • Additional Maternity Leave (UK)
  • Additional Military Layer(s)
  • Adjustable Mortgage Loan
  • Administrative Message designated to Law Enforcement (Kansas)
  • Admiralty Materials Lab (UK)
  • Advanced Materials Laboratory
  • Advanced Measurement Laboratory
  • Advanced Media Library
  • Aeronautical Materials Laboratory (US Navy)
  • Agent Modeling Language (computing)
  • Agriculture and Markets Law (New York)
  • Air Malawi (ICAO code)
  • Aircraft Maintenance License
  • Aircraft Technical Manual List (TMINS)
  • Airfield Marking and Lighting
  • All My Love
  • All My Loving
  • Alternate Materials List
  • American Medical Laboratories, Inc.
  • American Mensa, Limited
  • American Microsystems Ltd
  • Amplitude-modulated Microwave Link
  • Amrad Corporation Limited
  • Angiomyolipoma
  • Anterior Mitral Leaflet
  • full form of AML
  • Anti-Money Laundering
  • Application Markup Language (programming)
  • Applied Mathematics Laboratory
  • Appropriate Management Level (free-roaming animals)
  • Approved Manufacturer List
  • Approved Materials List
  • Approximate Maximum Likelihood (estimator)
  • ARC Macro Language
  • Archive for Mathematical Logic
  • Area Medical Laboratory
  • Ariba Markup Language
  • full form of AML
  • Army Medical Laboratory
  • Ask Me Later
  • Aston Martin Lagonda
  • Aston Martin Lagonda Limited
  • Astronomical Markup Language
  • Athletic Mic League (band)
  • Aurora Macro Language
  • Automated Mixed Media Library
  • Automated Mixed-media Library
  • Azure Machine Learning (Microsoft)

आपने AML ka Full Form के इस लेख में क्या सिखा?

“Full Form of AML in hindi” के इस लेख को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद, हमें उम्मीद है, की आपको यह हिंदी लेख जरूर पसंद आया होगा| यदि आपने इस हिंदी-पोस्ट को अच्छे से पढ़ा होगा तो इसमे दी गई जानकारी आपके लिए ज्ञानवर्धक साबित होगी।

यदि आपको unhindi की यह post पसंद आया तो,आप इसे अपने social media पर अपने दोस्तों में share करे, और हमारा उत्साह बढ़ाये| यदि आपको इस post से सम्बन्धित कोई सवाल सुझाव या कोई त्रुटी हो तो नीचे comment करें या हमें contact करे, और hindi meaning, full form in hindi, internet knowledge, how-to in hindi,  से सम्बंधित जानकारी पढ़ने के  लिए हमसे जुड़े रहें| (जय हिंदी जय भारत)

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.