ARMD क्या है – ARMD full form

इस पोस्ट में  “ARMD ka Full Form” से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करेंगे| इसके साथ ही ARMD क्या है, ARMD meaning in Hindi यानी ARMD का मतलब क्या होता है, और “ARMD के बारे में” स्पष्ट जानकारी मिलेगी । यदि आप “ARMD full form” से जुडी सभी सवालो की विस्तृत जानकारी चाहते है, तो कृपया इस आर्टिकल के साथ बने रहें.

ARMD Ka Full Form क्या होता है? – What is the ARMD full form?

  • ARMD Full Form In English: Age-Related Macular Degeneration
  • ARMD Full Form In Hindi: आयु से संबंधित मैक्यूलर डीजनरेशन

ARMD क्या है – What is ARMD full form in Hindi?

ARMD का पूरा नाम “Age Related Macular Degeneration” होता है और हिंदी में इसे “आयु से संबंधित मैक्यूलर डीजनरेशन” के नाम से जाना जाता है| इसे हम AMD यानि “Age  Macular Degeneration” के नाम से भी जानते है और इसका शाब्दिक अर्थ “धब्बेदार अध: पतन” होता है| यह उम्र से संबंधित आँखों में होने वाली एक बीमारी है| जो बढ़ती हुई उम्र में इस रोग के होने की होने के संभावना को बढ़ाती है|

यह लगभग 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में सामान्यत: देखा जाता है| इसकी वजह से स्थाई रूप से दृष्टी – हानि होने की भी संभावना होती है| इस रोग से अंधापन नहीं होता है| लेकिन आमतौर पर गंभीर रूप से दृष्टी से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है|

अब ARMD का फुल फॉर्म पढ़कर समझ गयें होंगे की ARMD क्या है. तो चलिए अब ARMD से सम्बन्धित अन्य जानकारीयो के बारे में जानते है|

ARMD kya hota hai, what is ARMD, ARMD ka full form, full form of ARMD, ARMD full form in Hindi

ARMD के प्रकार

ARMD दो प्रकार के होते है|

  1. DRY ARMD
  2. WET ARMD

आइये अब इसे थोड़ा विस्तार से जानते है|

DRY ARMD :- जो लोग इस रोग से ग्रस्त होते है उनमे ज्यादातर लोग DRY ARMD से ही ग्रसित होते है| यह रोग रेटिना में होता है| रेटिना आँख के पीछे का प्रकाश- संवेदी तंत्रिका ऊतक होती है| इसी रेटिना के मध्य भाग को मैक्युला कहा जाता है| और जब इसी मैक्युला में जब सफ़ेद या पीला वसायुक्त निक्षेप (Yellow fatty deposits) का निर्माण होने लगता है| जिसे हम “ड्रुसेन” भी कहते है|

जैसे-जैसे यह “ड्रुसेन” धब्बे के रूप में बड़े होते जाते है| दृष्टी मंद या विकृत होती जाती है| और जैसे-जैसे स्थति ख़राब होती जाती है| वैसे-वैसे मैक्युला में मौजूद संवेदी कोशिका पतली होती जाती है| और इस उपक्षय के कारण दृष्टी-पटल के केंद्र में धब्बे बन जाते है| और केंदीय दृष्टी- तंत्र लगभग नष्ट हो जाती है| और यही स्थिति इस रोग का कारण बनती है|

WET ARMD :- यह DRY ARMD की अपेक्षा कम पाया जाता है| लेकिन यह तेजी से फैलता है| और ग्रसित व्यक्ति के दृष्टी-क्षमता पर अचानक से गंभीर प्रभाव दिखता है| जब रेटिना में स्थित मैक्युला के नीचे रक्त-वाहिकाएँ विकसित हो जाती है| तब यह रक्त-वाहिकाएँ रेटिना में रक्त और अन्य तरल पदार्थ का रिसाव करती है|

जिस कारण दृष्टी विकृत हो जाती है| आँखों के सामने सीधी रेखायें लहराती हुई दिखाई देने लगती है| इसका कारण रक्त-वाहिकाएँ और इनका रक्त-श्राव से बना निशान होता है| इससे केंदीय दृष्टी- तंत्र का नुकसान होता है| और यह नुकसान स्थायी होता है|

यहाँ गौर करने वाली बात यह है कि लगभग 90 प्रतिशत लोग को DRY ARMD से ग्रसित होते है| और नजरअंदाज करने पर DRY ARMD, WET ARMD में भी परिवर्तित हो सकता है| सिर्फ 10 प्रतिशत लोग WET ARMD से ग्रसित पाए जाते है|

ARMD के होने के लक्षण

ARMD के होने के लक्षण इस प्रकार है|

  • दृष्टि में कमी आना – केंदीय दृष्टी- तंत्र का नुकसान कि नुकसान कि वजह से केंदीय दृष्टी में कमी आ जाती है|
  • दृष्टी का धुंधला होना – दृश्य धुंदली दिखाई देने लगती है|
  • चेहरे पहचानने में दिक्कत होना – दृष्टी का धुंधलापन कि वजह से चहरे पहचानने में दिक्कत दिक्कत होने लागतो है|
  • दृश्यों का विकृत दिखाई देना – दृश्य को पहचानने में दिक्कत होती है| जिससे दृश्य विकृत दिखाई देने लगती है| और रोग से ग्रसित व्यक्ति दृश्य को पहचान नहीं पाता है|
  • रंगों (color) को देखने कि क्षमता में गिरावट – रंगों (color) को पहचानने में दिक्कत होना, जिस वजह से रंग ज्यादा चमकीले या धुंधले नजर आने लगते है|
  • कागज में अंकित या मुद्रित शब्दों को पढ़ने में परेशानी होना – कागज में अंकित मुद्रित शब्द धुंधला दिखाई देने लगता है|
  • वाक्य-समूहों का लहराता हुआ नजर – कागज में अंकित या मुद्रित वाक्य या वाक्य-समूहों का लहराता हुआ नजर आना |

 

ARMD के होने के कारण/कारक

ARMD के होने के कारण/कारक इस प्रकार है|

  • अधिक उम्र हो जाने के कारण – जैसा कि इसके शाब्दिक अर्थ से ही पता चलता है की यह एक “उम्र से संबंधित धब्बेदार अध: पतन” रोग है| हलाकि सिर्फ उम्र ही इस रोग के लिए ज़िम्मेदार नहीं है| इसके साथ अन्य चीजें भी देखना जरुरी होता है| जैसेः आहार, जीवनशैली, शारीरिक स्वस्थ इत्यादि|
  • आनुवंशिक / जेनेटिक – आनुवंशिक या वंशगत कारणों से भी यह रोग होने की संभावना होती है|
  • उच्च रक्तचाप – उच्च रक्तचाप कि वजह से भी यह रोग होता है|
  • हृदय रोग – हृदय और इससे जुड़ी हुई रोग के कारणों से भी यह रोग होने की संभावना होती है|
  • हरी पत्तेदार सब्जियों का कम सेवन – हरी और पत्तेदार सब्जियों का कम सेवन कारणों से भी यह रोग होने की संभावना होती है|
  • धूम्रपान – धूम्रपान करने वाले लोगों से भी यह रोग होने की संभावना होती है|
  • ओमेगा -3 फैटी एसिड की कमी – ओमेगा -3 फैटी एसिड की कमी कारणों से भी यह रोग होता है|

ARMD के उपचार और निदान

सबसे पहले हम उपचार कि प्राम्भिक प्रक्रिया को जानते है| यानि इसका परीक्षण (टेस्ट) कैसे किया जाता है| फिर जानेंगे इसका निदान कैसे किया जाता है|

इसका परीक्षण (टेस्ट) इस प्रकार किया जाता है|

  • एम्सलर ग्रिड – इसमें सीधी रेखा का एक लाइन पैटर्न होता है| यह लाइन पैटर्न सतरंज के चेकबोर्ड जैसा होता है| रोगी को इसे देखना होता है यदि लाइनें हिलती हुई दिखाई दे रही है या कोई लाइन गायब नजर आ रहा है तो माना जाता है कि यह “मैक्यूलर डीजनरेशन (ARMD)” का संकेत है|
  • ऑप्टिकल कोहरेन्स टोमोग्राफी (OCT) – इस तकनीक कि सहायता से रेटिना, 3डी छवि के जैसा दिखाई देती है| इस विधि से डाक्टर यह आसानी से पता लगा पाते है कि आँख की रेटिना की परते अच्छी है या विकृत हो रही है|
  • फ्लोरेसिन एंजियोग्राफी – इस तकनीक की सहायता से डाक्टर बाह में एक डाई (dye) इंजेस्ट करता है| क्योकि डाई (dye) रक्त से होते हुए आँखों तक पहुचती है और फिर रेटिना के रक्त- वाहिकाओं से बहने लगती है| इसका तस्वीर लिया जाता है और फिर तस्वीर परीक्षण किया जाता है
  • कलर फंडस फोटोग्राफी – खास तरह के “फंडस कैमरा” से इस तकनीक का प्रयोग किया जाता है| इसमें आँखों की आन्तरिक सतह की तस्वीर उतारी जाती है और “कलर और रेटिनल” संबंधी विकारों की उपस्थिति का पता लगाया जाता है|
  • दृश्य तीक्ष्णता परीक्षण – इसे हम आँख की सामान्य परीक्षण (normal eye test) के नाम से जानते है| इसमें यह जांचा जाता है कि कोई व्यक्ति वस्तु, प्रतीक या किसी लिखी हुई चीज को एक विशिष्ट दुरी से देख पा रहा है कि नहीं| इससे यह पता चलता है कि जांच कराने वाला व्यक्ति की दृश्य की तीक्ष्णता या देखने की क्षमता कितनी अच्छी है|

 

ARMD के उपचार और निदान इस प्रकार है|

  • एंटी-एंजियोजेनिक दवाएं – यह दवा आँखों में नयी रक्त- वाहिकाओं को बनने से और असमान्य वाहिकाओं को रिसने से रोकती है| इस दवा को आँखों में इंजेक्ट किया जाता है|
  • लेजर थेरेपी – लेजर थेरेपी के द्वारा असमान्य रूप से रिसने वाली वाहिकाओं को नष्ट कर दिया जाता है|
  • फोटोडायनामिक लेजर थेरेपी – फोटोडायनामिक लेजर थेरेपी के द्वारा ARMD के उपचार दो चरणों में किया जाता है पहला चरण में असमान्य रूप से रिसने वाली वाहिकाओं को नुकसान पहुचाने के लिए एक हल्की संवेदनशील दवा का उपयोग किया जाता है| जो आँखों में असमान्य रक्त- वाहिकाओं द्वारा अवशोषित के लिया जाता है| फिर दूसरा चरण में डाला गया दवा को सक्रिय करने के लिए आँखों में लेजर को छोड़ा जाता है और असमान्य रूप से रिसने वाली वाहिकाओं को नष्ट कर दिया जाता है|

इसे भी पढ़े:-

  1. B.A course क्या होता है- BA ka full form
  2. B.A.M.S क्या है-BAMS full form in medical
  3. B.B.A क्या है- ARMD ka Full Form

ARMD full form की पूरी list (Some other popular ARMD full form)

अब तक आप ARMD ka full form से जुड़ी इस पोस्ट को पढ़कर समझ गयें होंगे की ARMD क्या है? लेकिन ARMD के कुछ अन्य लोकप्रिय पूर्ण रूप भी है जिसका उपयोग और भी कई फुल फॉर्म को व्यक्त करने में किया जाता है| इसलिए ARMD acronyms and abbreviations बारे में और भी जानकारी प्राप्त करते है|

  •  Aeronautics Research Mission Directorate (NASA)
  • Age-Related Macular Degeneration (eye disease)
  • Age-Related Macular Disease (eye disease)
  • ATAPI Removable Drive
  • Atapi Removable Media Device
  • Autosomal Recessive Muscular Dystrophy

 

A Latter full form की पूरी list (A latter Full-Form list)

ARMD ka full form के इस post में आप ARMD meaning in hindi के बारे में चुके है| इसके अलावे  A Latter Full Form In Hindi से जुडी और भी कई फुल फॉर्म निचे के table में दी गई गई है| आप किसी भी फुल फॉर्म की list की acronyms पर click कर, उसके बारे में संक्षिप्त जानकारी पढ़ सकते है|

[table “1” not found /]

इस लेख को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद, हमें उम्मीद है, की आपको यह लेख “ARMD full form in hindi” आपको जरूर पसंद आया होगा|

यदि आपको unhindi की यह post पसंद आया तो,आप इसे अपने social media पर अपने दोस्तों में share करे, और हमारा उत्साह बढ़ाये| यदि आपको इस post से सम्बन्धित कोई सवाल सुझाव या कोई त्रुटी हो तो नीचे comment करें या हमें contact करे, और hindi meaning, full form in hindi, internet knowledge, how-to in hindi, से सम्बंधित जानकारी पढ़ने के लिए हमसे जुड़े रहें| (जय हिंदी जय भारत)

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.