BCA क्या है- BCA ka Full Form in hindi

इस पोस्ट में  “BCA ka Full Form” से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करेंगे| साथ ही  इस पोस्ट के माध्यम से आपको- BCA क्या है,  BCA के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए, बैचलर ऑफ़ कंप्यूटर एप्लीकेशन (BCA) की नामांकन प्रक्रिया क्या है, BCA विषय की सूची, BCA करने के क्या फायदे हैं, BCA करने के बाद क्या करे, BCA करने के बाद कौन सी जॉब मिल सकती है? BCA करने के बाद वेतन BCA कोर्स करने के लिए भारत के टॉप कॉलेज से जुडी सभी सवालो की विस्तृत जानकारी इस Post में मिलेगी.  तो कृपया इस आर्टिकल के साथ बने रहें.

BCA Ka Full Form क्या होता है? – What is the full form of BCA?

  • BCA Full Form In English: Bachelor of Computer Applications
  • BCA Full Form In Hindi: बैचलर ऑफ़ कंप्यूटर एप्लीकेशन

BCA क्या है – What is BCA full form in Hindi?

BCA का पूरा नाम “Bachelor of Computer Applications”  होता है और  हिंदी में इसे “बैचलर ऑफ़ कंप्यूटर एप्लीकेशन” के नाम से जाना जाता है| यह एक प्रोफेशनल अंडरग्रेजुएट (Undergraduate) डिग्री कोर्स है| जिसमे Computer Application और Computer Science से संबधित पाठ्यक्रम पढाया जाता है|

चूकी, यह एक टेक्निकल डिग्री कोर्स (Technical degree course) है इसलिए इस कोर्स को करने वाले students को सॉफ्टवेर बनाना, कंप्यूटर नेटवर्क, कंप्यूटर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज, कंप्यूटर बेसिक, वेबसाइट डिजाईन करना, कंप्यूटर हार्डवेयर, डाटा बेस मैनेजमेंट सिस्टम, कंप्यूटर सिक्यूरिटी इत्यादि के बारे में ही शिक्षा दी जाती है|

इस डिग्री को पूरा करने में  3 वर्ष (year) का समय लगता है| और इस कोर्स को 6 सेमेस्टर में पूरा करा दिया जाता है| जिसे आप 12वी पास करने के बाद कर सकते है|अब BCA का फुल फॉर्म पढ़कर समझ गयें होंगे की BCA क्या है. तो चलिए अब BCA से सम्बन्धित अन्य जानकारियों के बारे में जानते है|

BCA kya hota hai, what is BCA, BCA ka full form, full form of BCA, BCA full form in Hindi, How to do BCA course in Distance, BCA Syllabus in Hindi, BCA Course Jobs Opportunities

BCA के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए (BCA Course Eligibility)

यदि आप अपना भविष्य कंप्यूटर के क्षेत्र में बनाना चाहते है तो BCA आपके लिए एक अच्छा option है| परन्तु इसमें एडमिशन के लिए आपको “BCA Course Eligibility in hindi” के कुछ मापदंड को पास करना होगा| आइये जानते है इसमें एडमिशन के लिए क्या Eligibility होनी चाहिए|

  • BCA के लिए (science, commerce) स्ट्रीम के साथ 12th पास होना अनिवार्य है| चूकी कुछ यूनिवर्सिटी ऐसी भी होती है जो BCA में के लिए केवल science स्ट्रीम के students का ही चयन करती है|
  • BCA Course Eligibility को पास करने के लिए 12th में कम से कम 45% मार्क्स (marks) के साथ उतीर्ण (pass) होना आवश्यक है|
  • अभ्यार्थी की आयु सीमा 17-25 वर्ष के बिच में होनी चाहिए| अलग अलग यूनिवर्सिटी के अनुसार ये ज्यदा या कम हो सकती है|
  • अभ्यार्थी को इंग्लिश और गणित की अच्छी जानकारी होनी आवश्यक है| क्योकी इसके पाठ्यक्रम को पढ़ने के लिए ये जरूरी है|
  • अभ्यार्थी को कंप्यूटर से सम्बन्धित जैसे प्रोग्रामिंग, कोडिंग, नेटवर्किंग,  इत्यादि में रूचि होना आवश्यक है|

बैचलर ऑफ़ कंप्यूटर एप्लीकेशन (BCA) की नामांकन प्रक्रिया (BCA Admission Process in Hindi)

प्रत्येक प्रोफेशनल अंडरग्रेजुएट (Undergraduate) डिग्री कोर्स के जैसे ही इसकी नामांकन प्रक्रिया होती है| कई यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा (Entrence Exam) लेती है और कई यूनिवर्सिटी Merit-based पर ही Admission ले लेती है| आइये जानते है “bca admission process kya hai” के लिए आपको क्या करना होगा|

  • सबसे पहली प्रक्रिया के अनुसार आप जिस भी यूनिवर्सिटी में Admission के लिए इच्छुक है उस यूनिवर्सिटी के Official Website पर जा कर BCA course में एडमिशन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं| या उसके कार्यालय के Offline प्रक्रिया के मध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है|
  • यदि यूनिवर्सिटी Merit-based के अनुसार BCA Admission process कराती है तो वो एक selection Cut-Off List जारी करती है| जिसके अनुसार एक स्कोर तय किया जाता है और उसके आधार पर Admission कराती है|
  • यदि यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा (entrance exam) के आधार पर एडमिशन लेती है, तो आपके पास 10+2 से सम्बन्धित आवश्यक document और ID Proof होना चाहिए|
  • इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा (entrance exam) का आयोजन कराती है जिसमे आपको exam पास करना होता है| और उसके आधार पर एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कराई जाती है|

Distance में BCA course कैसे करे (How to do BCA course in Distance)

Distance Mode शिक्षा और डिग्री हासिल करने की एक प्रणाली है जिसमें छात्रों को collage या स्कूल में उपस्थित होने की कोई आवश्यता नहीं होती है| वो अपनी शिक्षा और डिग्री से जुड़े पाठयक्रम (syllabus) घर पर ही पूरी करते है| ये ई-लर्निंग, एम-लर्निंग, ऑनलाइन लर्निंग, वर्चुअल क्लासरूम के माध्यम से पूरी की जा सकती है| ये उन students के काफ़ी मददगार होती है जो job करते हुए अपनी पढाई जारी रखते है| इसके लिए आप IGNOU – Indira Gandhi National Open University एक अच्छा विकल्प हो सकता है| जहाँ से आप Distance Mood में BCA course कर सकते है|

BCA विषय की सूची ( Bachelor of Computer Applications (BCA) Syllabus in Hindi)

First Year BCA Syllabus in Hindi

  • Business Communication
  • Cost Accounting
  • C Programming
  • Organizational Behavior
  • File Structure & Database Concepts
  • Principles of Management
  • Element of Statistics
  • Computer Laboratory
  • Practical Work

 

Second Year BCA Syllabus in Hindi

  • Management Accounting
  • Visual Basic
  • RDBMS
  • Networking
  • Human Resource Management
  • VB+
  • Numerical Methods
  • SAD
  • C++

 

Third Year BCA Syllabus in Hindi

  • Core Java
  • Internet Programming
  • Computer Laboratory
  • Advanced Java
  • Cyber Law
  • Multimedia Systems
  • NET Frameworks
  • Project Work
  • Operating Systems

BCA कोर्स फीस कितना हो सकता है? (What is the BCA Course Fees?)

कई students BCA कोर्स फीस को लेकर दुविधा में होते है|  Private College में औसत शुल्क (BCA Course Fees): 30 हजार से लेकर 80 हजार प्रतिबर्ष प्रति वर्ष के आस पास हो सकता है| यदि आप इतनी फ़ीस नहीं दे पाते है तो आप किसी Government University के मध्यम से बीसिए कर सकते है| इसमें कोई दो राय नहीं है की Government University मुकाबले Private College थोड़ी ज्यादा फ़ीस लेती है| अब आप स्वम ही BCA Course Fees के बारे में पता कर सकते है|

BCA करने के क्या फायदे हैं (why we should choose BCA)

भारत हो या अन्य देश- सभी IT Sector के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की होड़ में लगे हुए है| हर दिन IT Sector के बढ़ते विस्तार को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा की आने वाले समय में IT और कंप्यूटर expert की मांग बढ़ने वाली है| यदि आप अभी भी सोच रहे है की “BCA करने के क्या फायदे हैं” तो  इसे विस्तार में समझते है|

  • BCA पूरी तरह से कंप्यूटर पर आधारित कोर्स है| और यदि आपको कंप्यूटर के फील्ड में अपना ब्राइट फ्यूचर बनाना चाहते है तो तो आप इसे कर सकते है|
  •  यह कोर्स पूरी तरह से software ओरिएंटेड कोर्स है| इसमे आप कोडिंग और सॉफ्टवेर development से जुडी सभी पहलू को सिख सकते है| और सॉफ्टवेर डिज़ाइन करके लाखो कमा सकते है|

BCA करने के बाद क्या करे (What to do after BCA)

यदि आप BCA कर चुके है, या BCA करने वाले है तो आपके मन में ये सवाल ज़रूर आ रहा होगा की “BCA करने के बाद क्या करे” आइए “BCA ka Full Form” इ इस post में कुछ ऐसे विकल्पों पर नज़र डालते हैं, जिसे students Bachelor of Computer Applications पूरी करने के बाद कर सकते है|

Master of Computer Applications(MCA)

BCA करने के बाद MCA की पढाई करना एक अच्छा विकल्प है, इसे करने के बाद आप- Software Engineer,, Software Consultant, Network Engineer, Database Administrator, Test Engineer, Programmer, System Analyst, Quality Assurance Engineer में और भी expert level पर अपना कैरियर बना सकते है|

Masters Degree in Information Management (MIM)

MIM यानी Masters Degree in Information Management 2-वर्षीय पाठ्यक्रम है और इसे Bachelor of Computer Applications  करने के बाद किया जा सकता है| यह MCA ही मिलती जुलती कोर्स है इसे पूरा करने के बाद आप – Computer Network Architects, IS/IT Manager , MIS Director, Chief Information Officer, System Analysts, Mobile Application Developer, IT Consultant, Videogame Designer, Management Consultant के क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकते है|

Masters in Computer Management (MCM)

यह 2 वर्ष का Post Graduate कोर्स है| इसे करने के बाद आप Computer Systems Analysts, Information Security Analysts, Database Administrators, Computer and Information Systems Managers इत्यादि के क्षेत्र में और भी निपुण बन जाते है| साथ ही इसे करने के बाद आप सरकारी क्षेत्र की नौकरि में भी अपना भविष्य बना सकते है जैसे ISRO, रेलवे, डिफेंस, SAIL, BHEL

Post Graduate Program in Corporate Studies (PGPCS)

PGPCS प्रबंधन अध्ययन से सम्बंधित दो साल का कोर्स है| BCA + PGPCS इन दोनों का चुनाव आपके भविष्य में कई रोजगार के सुनहरे अवसर के दरवाजे खोलती है| इसे करने के बाद students विपणन, वित्त, संचालन आईटी और प्रबंधन की अन्य शाखाओं में अपना कैरियर बना सकते है|

Information Security Management (ISM)

कंप्यूटर डाटा की चोरी और हैकिंग की समस्या को रोकने के लिए आज बहुत सारे आईटी expert की ज़रूरत है| और आप BCA के बाद Information Security Management करके  कंप्यूटर नेटवर्क की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है| इसे करने के बाद आप Security Architect, Information Security Analyst Chief, Information Security Officer, Security Director, Network Security Engineer, Incident Responder इत्यादि में अपना कैरियर बना सकते है|

Master of Business Administration (MBA)

BCA+MBA एक आकर्षक विकल्प है| भारत में कई शिक्षण संस्थान है जो MBA IT के लिए कार्यक्रम प्रदान कराती है जैसे:-  IIM Ahmedabad, IIM Bangalore, IIM Calcutta, MDI, XLRI, IIFT इत्यादि प्रमुख है| इसे करने के बाद आप  IT Governance, IT Managers, IT Financial Management, IT Directors, IT Service Management, IT Configuration Management, Chief Information Officers, Chief Technology Officers इत्यादि बन सकते है|

BCA करने के बाद कौन सी जॉब मिल सकती है? (BCA Course Jobs Opportunities)

  • Game design & Testing
  • software Engineer
  • system administrator
  • Graphics designer
  • information management professional
  • software developer
  • Website designing
  • computer system analyst
  • computer programmer
  • software architect
  • Digital Marketer
  • Electronics OEM manufacturing
  • Training faculty in institutes
  • PSU (Govt Departments & Agencies)
  • database management professional
  • web developer
  • project manager
  • Financial institutions

BCA करने के बाद वेतन (BCA Jobs Salary package in hindi)

आमतौर पर बीसीए करने के बाद आप एक technical Field या IT Sector के साथ अन्य और भी कई  job कर सकते है| शुरुआत में 12 से 15 हजार रुपये तक की सैलरी वाली job मिल जाती है| वही बड़े शहर जैसे दिल्ली, बंगलोर, चेन्नई, मुंबई जैसे बड़े नगरो में आपको  25,000- 40,000 तक की BCA salary package  मिल जाती है| आपकी सैलरी position, Work ethic , Experience, City इत्यादि पर भी निर्भर करती है|

कई कई बड़ी IT Sector की बड़ी कंपनियों (Google, Microsoft, twitter, Oracle, Facebook) में इसकी सैलरी पैकेज लाखो में हो जाती है|

BCA कोर्स करने के लिए भारत के टॉप कॉलेज (Popular BCA Colleges in India)

  • University College-Kurukshetra (Kurukshetra)
  • Stella Maris College (TamilNadu)
  • Department of Computer Applications, SRM University (Chennai)
  • Presidency College (Bengaluru)
  • Birla Institute of Technology (Jharkhand)
  • Xavier Institute of Computer Application (Ahmedabad)
  • Madras Christian College (Chennai)
  • Institute of Management Studies (Noida)
  • Symbiosis Institute of Computer Studies & Research (Pune)
  • Christ University (Bangalore)

A Latter full form की पूरी list (A latter Full Form list)

BCA ka full form के इस post में आप BCA meaning in hindi के बारे में चुके है| इसके अलावे  A Latter Full Form In Hindi से जुडी और भी कई फुल फॉर्म निचे के table में दी गई गई है| आप किसी भी फुल फॉर्म की list की acronyms पर click कर, उसके बारे में संक्षिप्त जानकारी पढ़ सकते है|

[table “1” not found /]

इस लेख को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद, हमें उम्मीद है, की आपको यह लेख “BCA ka Full Form” आपको जरूर पसंद आया होगा|

यदि आपको unhindi की यह post पसंद आया तो,आप इसे अपने social media पर अपने दोस्तों में share करे, और हमारा उत्साह बढ़ाये| यदि आपको इस post से सम्बन्धित कोई सवाल सुझाव या कोई त्रुटी हो तो नीचे comment करें या हमें contact करे, और hindi meaning, full form in hindi, internet knowledge, how-to in hindi, से सम्बंधित जानकारी पढ़ने के लिए हमसे जुड़े रहें| (जय हिंदी जय भारत)

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.