BHIM UPI क्या है-full form of BHIM UPI

इस पोस्ट में  “full form of BHIM upi” से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करेंगे| साथ ही  इस पोस्ट के माध्यम से आपको- bhim upi क्या है, upi kya hai, भीम apps का इस्तेमाल, BHIM की विशेषताएं और लाभ और Bhim app FAQ से जुडी सभी सवालो की विस्तृत जानकारी इस Post में मिलेगी.  तो कृपया इस आर्टिकल के साथ बने रहें.

BHIM Ka Full Form क्या होता है? -What is the full form of BHIM UPI?

  • BHIM Full Form In English: Bharat Interface for Money
  • BHIM Full Form In Hindi: भारत इंटरफेस फॉर मनी

BHIM क्या है – What is BHIM full form in Hindi?

BHIM का पूरा नाम Bharat Interface for Money  होता है और  हिंदी में इसे भारत इंटरफेस फॉर मनी  के नाम से जाना जाता है| यह एक प्रकार का Digital payment getway पर आधारित एक मोबाइल भुगतान ऐप है| जिसकी मदद से आप बैंक टू बैंक मनी ट्रांसफर या मोबाइल नंबर या वर्चुअल पेमेंट एड्रेस के द्वारा आप पैसे का आदान प्रदान कर सकते है|

बैंको में बढ़ती भीड़ और लोगो की सुविधा के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ़ इंडिया (NPCI) ने BHIM UPI  को 30 December 2016 में लांच किया| BHIM यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस UPI के आधार पर कार्य करती है|

अब BHIM का फुल फॉर्म पढ़कर समझ गयें होंगे की BHIM क्या है. तो चलिए अब BHIM से सम्बन्धित अन्य जानकारीयो के बारे में जानते है|

bhim upi full form, full form of bhim, bhim app full form, bhim full form in banking, bhim ka full form

NPCI क्या है- जिसके द्वारा भीम apps तैयार किया गया (What is NPCI)

NPCI का पूरा नाम  National Payments Corporation of India “भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम” है| गैर-यह एक गैर-लाभकारी संगठन है, और इसका मुख्यालय Mumbai, Maharashtra, India में स्थित है| इसे भारतीय रिज़र्व बैंक और भारतीय बैंक संघ के द्वारा 2008 में स्थापित किया गया था|

NPCI ने payment के क्षेत्र में हमेशा कार्य किया है| और डिजिटल payment system को बेहतर बनाने के लिए अपना योगदान दिया| National Payments Corporation of India के द्वारा अनेको payment system को विकसित किया गया| इसने सबसे आसान बेहतर और सुरक्षित “UPI पेमेंट सिस्टम” को बनाया| और ये काफ़ी लोकप्रिय भी हुआ, क्योकी इसे फ़ोन की मदद से भी इस्तेमाल किया जा सकता है| इसके अलावे इसने निम्नलिखित Payment System को बनाया जैसे :

  1. BHIM
  2. Aadhaar Enabled Payment System
  3. Bharat Bill Payment System
  4. Immediate Payment Service
  5. Cheque Truncation System
  6. National Automated Clearing House
  7. National Common Mobility Card
  8. Query Service on Aadhaar Mapper (*99*99#)
  9. National Financial Switch
  10. NUUP Services
  11. Ru-Pay
  12. Unified Payments Interface

Unified Payments Interface (UPI) क्या है

Bhim apps को समझने के लिए Unified Payments Interface (UPI) को समझना ज़रूरी है| Unified Payments Interface (UPI) रीयल-टाइम भुगतान प्रणाली यानी Immediate Payment Service system है जिसे NPCI के द्वारा प्रस्तुत किया गया था|

Unified Payments Interface की मदद से आप Mobile recharge, airline ticket , Taxi का किराया, , movies ticket , restaurant Bill, DTH recharge, Hosting payment और update की payment एक ही क्लिक  में कर सकते है| इतना ही नहीं इसके अलावे आप अपने बैंक अकाउंट से किसी दुसरे के बैंक अकाउंट में पैसे भी भेज सकते है या प्राप्त कर सकते है|

इसके लिए  आपको किसी भी UPI app को अपने फ़ोन में install करके एक Virtual ID बनानी होंगी| जो कुछ इस प्रकार होंगी Mukesh@sbiऔर  इसी id की मदद से आप अपने सारे online payment कर सकते है | अब आप “UPI क्या है” के बारे में जान चुके होंगे|

भीम apps का इस्तेमाल कैसे करे (How to use BHIM step by step)

आज प्ले-स्टोर पर न जाने ऑनलाइन payment से जुडी कितनी सारी apps है परन्तु  BHIM apps उन सभी में बेहतर है| और इसका उपयोग करना बेहद आसान है| आइये जानते है “BHIM apps पर अपनी virtual id कैसे बनाए” और “BHIM apps का इस्तेमाल कैसे करे”

  • सबसे पहले play store पर जाए और BHIM apps को install करे (आप किसी और भी UPI app को install कर सकते है)
  • ऐप को खोलें और अपनी भाषा हिंदी / अंग्रेजी का चुनाव करे
  • इसके बाद यह managing phone calls और access to SMS की permission पूछेगा जिसे आपको allow करना होगा
  • और अब एक OTP आपके फ़ोन पर आएगा जिससे यह सत्यापित होगा की यह आपका ही mobile number है
  • यह आपसे 4 अंकों का रजिस्टर पासकोड पूछा जाएगा
  • पासकोड के बाद आपको अपना बैंक का चयन करना होगा
  • यह आपको अपने बैंक से जुडी कुछ details डालनी होंगी
  • और अब आप अपना payment-  Send, Request, Scan और Pay कर सकते है|
  • Google Play Store में बहुत सारे UPI apps  हैं इनमे आप अपने सुवीधा अनुसार किसी भी App का चुनाव कर सकते है

यदि आपको “भीम apps को इस्तेमाल करने में अभी भी परेशानी है और आपको समझ नहीं आ रहा है की BHIM app Registration कैसे करे तो इस विडियो tutorial को देख सकते है|

प्ले स्टोर पर उपलब्ध UPI app (List of UPI app)

  1. BHIM
  2. Airtel Thanks
  3. Amazon Pay
  4. CRED
  5. HDFC Bank
  6. ICICI Bank
  7. State Bank of India
  8. Mi-Pay
  9. Google Pay
  10. MobiKwik
  11. WhatsApp Pay
  12. Samsung Pay
  13. PhonePe
  14. Paytm Paytm
  15. ICICI Bank

BHIM की विशेषताएं और लाभ (Features/ Benefits of BHIM UPI)

BHIM UPI apps के इस्तेमाल ने आज लोगो की काफ़ी सारी परेशानियों से निजात दिला दिया है| UPI के बढ़ते इस्तेमाल से आज लोग अपनी समय की बचत के साथ आसान money ट्रांजक्शन का भी लाभ उठा रहे है| आइये BHIM की विशेषताएं और लाभ को विस्तार में जानते है|

  1. Bank Account पर ख़ुद की निगरानी

पहले खुद के बैंक अकाउंट की जानकारी पता करने के लिए हमें बैंक जाना होता था परन्तु BHIM UPI apps की मदद से हम लिंक किए गए बैंक खाते से अपना बैंक खाता, चेक बैलेंस, इत्यादि खुद ही check कर सकते है| साथ ही UPI पिन सेट या बदल सकते है| BHIM UPI apps में saving और current दोनों प्रकार के account को जोड़ सकते है|

2. Send and Request Money की सुविधा

इसकी मदद से पैसे भेजना और प्राप्त करना बेहद आसान है इसके लिए आपको ना तो बैंक के चक्कर लगाने की ज़रूरत है और ना ही इंतज़ार करने की| आप यहाँ वर्चुअल पेमेंट एड्रेस (VPA), खाता संख्या और IFSC कोड, आधार नंबर, या QR कोड के माध्यम से पैसे सीधे अपने अकाउंट से भेज और अपने अकाउंट में प्राप्त कर सकते है|

कई बार अनेक बैंक UPI service सपोर्ट नहीं करता| इसके समाधान के लिए BHIM UPI apps ने MMID और IFSC से ट्रांसक्शन करने की सुविधा दी गई है|

3. Scan & Pay की सुविधा

अब किसी को पैसे भेजने के लिए आपो फॉर्म भरने की कोई ज़रूरत नहीं है| BHIM apps की मदद से QR कोड स्कैन कीजिये और सीधे पैसे भेजिए|

 4. अनेको भाषाओ में उपलब्ध 

उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर बनाने के लिए यह ऐप क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध है। जैसे हिंदी अंग्रेजी उर्दू, बंगाली इत्यादि आप अपनी सुविधा के अनुसार अपनी क्षेत्रीय भाषा का चुनाव कर सकते है

5. सुरक्षित लेन-देन की सुविधा

चूकी BHIM apps UPI के आधार पर काम करता है और यह भारत सरकार द्वारा समर्थित भी है और इसके सभी लेनदेन बिना किसी third-party (मध्यस्थ) के सहारे बैंक खाते से बैंक खाते में स्थानांतरित होता है| इसलिए इसके सभी लेनदेन सुरक्षित होते है|

6. 24X7 services 

BHIM Mobile App की 24X7 service होती है यानी या दिन के 24 घंटो और सातो दिन उपलब्ध होती है| पैसे भेजने और प्राप्त करने के लिए बैंक के खुलने का इंतेज़ार नहीं करना होता है|

6. निः शुल्क उपयोग 
BHIM Mobile App की सुविधा पूरी तरह से मुफ्त है इसके उपयोग के लिए आपको कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होता है| इस apps से जुडी कोई असुविधा के लिए आप Bhim Customer Care से सीधा संपर्क कर सकते है|

BHIM मोबाइल ऐप की सीमा क्या है (BHIM Mobile App Limitation)

डिजिटल भारत ने payment system को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए BHIM को बनाया| हमने इसकी कुछ विशेषताएं और लाभ के बारे में जाना परन्तु BHIM मोबाइल ऐप की सीमा भी है| जैसे:

  • Paytm, phone-pay, google-pay या MobiKwiks की तरह कैशबैक ऑफर की कोई सुविधा नहीं देती है   यदि आप कैशबैक ऑफर का लाभ उठाना चाहते है तो BHIM मोबाइल ऐप आपके लिए नहीं है|
  • इस application में प्रति लें देन की एक सीमा है| आप 1,0000 प्रति लेनदेन ही कर सकते है|
  • BHIM ऐप नीशुल्क है इसलिए हो सकता है की कोई बैंक लेंन देन के लिए अतिरिक्त शुल्क ले सकता है|

Bhim app FAQ से जुड़े कुछ सवाल और जवाब

1. Bhim app में एक महीने का शुल्क कितना देना होगा

“bhim full form in banking” फ्री service देता है| इसके सभी ट्रांसक्शन फ्री होते है| इसके लिए आपको कोई भी monthly fee नहीं देनी होती है|

2. क्या भीम ऐप में वॉलेट की सुविधा है?

भीम ऐप बैंक टू बैंक ट्रांसक्शन करता है| इसलिए इसमें वॉलेट का ऑप्शन नहीं होता है|

3. भीम ऐप से money transfer करने के लिए या चार्ज देना होता है?

भीम ऐप से money transfer और सभी ट्रांसक्शन फ्री होते है|

4. भीम ऐप से एक माह में कितनी बार लेंन देन किया जा सकता है?

भीम ऐप से एक माह अनलिमिटेड लेंन देन किया जा सकता है|

5. क्या भीम ऐप सुरक्षित है?

BHIM three-factor authentication (तीन-कारक प्रमाणीकरण) का उपयोग करता है| साथ ही यूजर अपनी एक security पिन बनाता है और उस पिन को अभी भी ऑथेंटिक यूजर के द्वारा बदला जा सकता है| तो ऐसा कहा जा सकता है| की भीम ऐप सुरक्षित है|

6. क्या भीम आरबीआई से approved है?

भीम apps Reserve Bank of India और  Indian Banks’ Association (IBA) के द्वारा Payment and Settlement Systems Act, 2007  के तहत बनाया गया है|और इस apps पर भारत सरकार इ कुछ एक्ट और Guideline भी कार्य करती है|

7. क्या भीम और गूगल-पे एक समान हैं?

भीम और गूगल-पे दोनों ही digital payment के लिए उपयोग में लाया जाने वाला एक apps है| दोनों की कुछ feature अलग है परन्तु दोनों payment  Send and Request करने के लिए UPI का भी इस्तेमाल करते है| गूगल-पे कैशबैक ऑफर देता है परन्तु भीम में ऐसी कोई कैशबैक ऑफर नहीं देता|

 

BHIM full form की पूरी list (Some other popular full forms of BHIM)

अब तक आप BHIM ka full form से जुड़ी इस पोस्ट को पढ़कर समझ गयें होंगे की BHIM क्या है? लेकिन BHIM के कुछ अन्य लोकप्रिय पूर्ण रूप भी है जिसका उपयोग और भी कई फुल फॉर्म को व्यक्त करने में किया जाता है| इसलिए BHIM acronyms and abbreviations बारे में और भी जानकारी प्राप्त करते है|

  • BHIM :-  Bank House Investment Management
  • BHIM:-  Bob Hartman International Ministries

इस लेख को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद, हमें उम्मीद है, की आपको यह लेख “BHIM full form in hindi” आपको जरूर पसंद आया होगा|

यदि आपको unhindi की यह post पसंद आया तो,आप इसे अपने social media पर अपने दोस्तों में share करे, और हमारा उत्साह बढ़ाये| यदि आपको इस post से सम्बन्धित कोई सवाल सुझाव या कोई त्रुटी हो तो नीचे comment करें या हमें contact करे, और hindi meaning, full form in hindi, internet knowledge, how-to in hindi, से सम्बंधित जानकारी पढ़ने के लिए हमसे जुड़े रहें| (जय हिंदी जय भारत)

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.