CCTV क्या है- CCTV Ka Full Form

“CCTV ka full form in hindi”  से जुडी छोटी-बड़ी काफी सारी जानकारियाँ इंटरनेट में देखने और पढ़ने के लिए मिल जाएगी| लेकिन Unhindi के इस post में आपको इस लेख में CCTV full form से जुडी पूरी एक अच्छी और विस्तारपूर्वक जानकारी पढ़ने को मिलेगी जैसे- CCTV क्या है, cctv कैमरा कितने प्रकार के होते है, सीसीटीवी कैमरे के फायदे आदि.  तो कृपया इस आर्टिकल के साथ बने रहें.

इस post को पढ़ने के साथ आप Technology में रूचि रखते है तो  WLAN या Wifi क्या है कैसे काम करता है  के पोस्ट को भी ज़रूर पढ़े|

 

CCTV क्या है- (CCTV ka full form in hindi)

CCTV ka full form – Closed Circuit Television (क्लोज सर्किट टेलीविजन) होता हैं| इसे विडियो सर्विलांस के नाम से भी जाना है| “क्लोज सर्किट टेलीविजन” एक safety और security tool की तरह है जिसका इस्तेमाल- घर, ऑफिस या फैक्ट्री  की निगरानी करने के लिए किया जाता है|

साथ ही साथ आप CCTV camera की मदद से वीडिओ या पिक्चर को रिकॉर्ड कर pen-drive या hard-disk में save भी कर सकते है| और जरूरत होने पे उसे दोबारा देख भी सकते है| आइये अब CCTV ka full form के बारे में और भी जानकारी पढ़ते है|

CCTV ka full form in hindi

 

सीसीटीवी कैमरा का इतिहास (History of CCTV camera in Hindi)

  • सुरक्षा कैमरे को जर्मन इंजीनियर “वाल्टर ब्रूच” द्वारा डिजाइन और स्थापित किया गया था।
  • CCTV camera 1942  में दुनिया में आ चूका था| लेकिन इसका उपयोग 1960 ई. से किया जाने लगा|
  • सबसे पहला कैमरा रॉकेट के प्रक्षेपण को देखने के लिए  “V2 नाम के एक रॉकेट पर लगाया गया था।
  • 1992 वाल्टर ब्रूच ने दुनिया का पहला CCTV कैमरा बनाया  और इसे एक सुरक्षा की दृष्टी से  “ओलियन, न्यूयॉर्क, यूएसए” में लगाया गया|
  • बैंकिंग उद्योग इन CCTV कैमरा का इस्तेमाल करने वाला सबसे पहला उद्योग था|
  • सन 1996 में, एक्सिस कम्युनिकेशंस ने दुनिया का पहला आईपी कैमरा बनाया|

बल्ब से चलने वाला इंटरनेट यानी LiFi क्या है – Li Fi full form  form

 

सीसीटीवी कैमरे कैसे काम करते हैं? (How do CCTV cameras work?)

एक सीसीटीवी (क्लोज सर्किट टेलीविजन) प्रणाली में मूल रूप से चार प्रमुख के चीजों का इस्तेमाल होते हैं| इन्ही चार घटकों की मदद से एक सम्पूर्ण cctv camera तैयार होता है|

 

कैमरा- CCTV में camera वीडिओ या पिक्चर को capture कर के वायरलेस ट्रांसमिशन (wireless transmission) की मदद से वीडिओ या पिक्चर  को मॉनिटर पे ट्रांसफर्मर करता है|

मॉनिटर – इसकी मदद से वीडिओ आडियो या पिक्चर प्रसारित (broadcast) किया जाता है| क्योंकि मॉनिटर डिजिटल डाटा को visual डाटा में convert करके हमें CCTV footage दिखता है|

वीडियो टेप और रिकॉर्डर- वीडियो टेप और रिकॉर्डर की मदद से ही CCTV की द्वारा ट्रांसमिट की गई डाटा को (वीडिओ आडियो या पिक्चर) भविष्य के लिए संरक्षित (save) कर के रखा जाता है|

CCTV camera components and their working

 

Closed Circuit Television के कुछ महत्वपूर्ण यूनिट क्या है?

  • Security Cameras और लेंस जैसे- Analog or Digital Camera
  • wireless transmission Cables जैसे- RJ45 or RJ59 Cables
  • Video recorders यूनिट जैसे- DVR (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) या NVR (नेटवर्क वीडियो रिकॉर्डर)
  • Storage unit जैसे-  Hard disk, pen-drive
  • A display unit जैसे – Monitor, Smartphone

Internet क्या है-Full form of Internet

 

इनडोर और आउटडोर Camera क्या होता है?

साधारणत हम cctv कैमरे को हम दो नामो से जानते है  इनडोर और आउटडोर सीसीटीवी कैमरा – मतलब जो घर के अन्दर की निगरानी करने के लिए लगे जाने वाली कैमरे को इनडोर और घर या  दुकान के बहार की निगरानी करने वाले कैमरे को आउटडोर कैमरा कहते है

इनडोर कैमरा घर ऑफिस, दूकान,  के लिए उचित माने जाते है और ये सस्ते भी होते है| लेकिन आउटडोर कैमरा को काफ़ी मजबूती के साथ डिज़ाइन किया जाता है|  ये किसी भी मौसम और तापमान में आसानी से काम करता रहता है|  ये कैमरे waterproof होते है| जो इसे आउटडोर के लिए सुरक्षा प्रदान करती है

 

CCTV कैमरा कितने प्रकार के होते है (Types of CCTV Camera)

इस post में CCTV ka full form के आलावे आपको यह भी जानना जरूरी है की CCTV कैमरा कितने प्रकार के होते है| और ये सभी कैमरे किस काम के लिए उचित होते है| आइये जानते है|

CCTV ka full form in hindi

  • डोम कैमरा (dome camera)

डोम कैमरा को खास कर बड़े एरिया की निगरानी करने के उदेश्य से बनाया गया है| ये कैमरे आधी कटी हुई बॉल की तरह दिखती है इसलिए इसका लुक भी काफी अच्छा दिखाई देता है| इसके इसी खासियत के कारण इस कैमरे को आसानी से घरो के छतों, सीलिंग, या बड़े मॉल या दुकानों या ऑफिस में लगाया जा सकता है|

 

  • बुलेट कैमरा (Bullet camera)

यह एक प्रकार का आउटडोर कैमरा है| आउटडोर कैमरा वह होता है- जिसका इस्तेमाल घर से बहार के एरिया की निगरानी करने में किया जाता है| इसका आकर मोटी बेलन की तरह लम्बा होता है|

इसी कारण इसे बुलेट कैमरा कहा जाता है| अक्सर इसे आप किसी- ऑफिस के बाहर, टोल गेट पर, चौराहे पर, बिल्डिंग के  पार्किंग एरिया, में इस्तेमाल इया जाता है|

 

  • डे/नाइट कैमरा (day night CCTV camera)

इस तरह के कैमरे की डिमांड काफी ज्यदा होती है| क्योकी इस कैमरे में “इंफ्रारेड कट फिल्टर” लगा होता है- जो दिन में अच्छी रिकॉर्डिंग तो करती ही है साथ ही साथ रात में या कम रोशनी में भी black and white विडियो footage को रिकॉर्ड करने में सक्षम होती है| इस कैमरे की इमेज और वीडियो Quality काफी अच्छी होती है|

 

  • पीटीजेड कैमरा (PTZ Camera)

इस तरह के कैमरे का जायदातर इस्तेमाल सर्विलांस करने में किया जाता है|  P.T.Z Camera का पूरा नाम Pan, Tilt, Zoom camera होता है| इसे लाइव सर्विलांस करने के लिए ही डिज़ाइन किया गया है| इसे किसी भी दिशा (डायरेक्शन)  दाये, बाये, ऊपर, निचे  घुमाया जा सकता है| यह 360 डिग्री के angle में भी घूम सकता है|

आप इस कमरे की मदद से किसी भी ख़ास एरिया या ऑब्जेक्ट पे फ़ोकस (zoom) कर के देख सकते है| इसका उपयोग अक्सर गोदाम सड़क के चराहे या रक्षा प्रतिष्ठानों में किया जाता है|

 

  • इन्टरनेट IP कैमरा ( IP CCTV camera) 

IP कैमरा का पूरा नाम इन्टरनेट प्रोटोकॉल कैमरा होता है| यह एक webcam camera होता है जिसे इन्टरनेट के माध्यम से इसके IP को smartphone से कनेक्ट कर के यूजर अपने दूकान घर गोदाम की निगरानी कर सकता है|

इसकी broadcasting को दुनिया के किसी भी कोने में रहकर देखा जा सकता है| इसके लिए आपको IP सर्विस provider से एक IP ख़रीदनी होती है और उस IP को कैमरे के सॉफ्टवेर से configure कराना होता है| और इसके बाद आप broadcasting देख सकते है|

IP Address क्या होता है, यह कैसे हमें इन्टरनेट से जोड़ता है

क्या सीसीटीवी कैमरा बिना बिजली के काम करता है? (CCTV camera work without electricity?)

चुकी सीसीटीवी कैमरा एक विद्युत उपकरण है इसलिए यह बिजली (electricity) के आभाव में काम नहीं करता है| इसलिए इसे संचालित करने के लिए बिजली (electricity) आवश्यक है|

लेकिन आमतौर पर पावर न होने के दौरान, UPS सिस्टम पर CCTV सिस्टम चल सकता है। इसके लिए कैमरा को इन्वर्टर या  यूपीएस से जुड़ा जाता है ताकि बिजली न होने के आभाव में भी camera लगातार काम करता रहे|

मौजूदा समय में बाज़ार में  वाईफाई वायरलेस कैमरे भी आ चुके हैं।  जिसे MicroUPS – RegalDream Technologies के नाम से जानते है| ये Technologies cctv कैमरों को घंटों तक बिजली प्रदान कर सकती है। और कुछ कैमरे में इनबिल्ट बैटरी बैकअप (Inbuilt battery backup) भी होती है जो थोड़े महंगे होते है|

Email का आविष्कार किसने किया- Full Form of Email

सीसीटीवी कैमरे के फायदे (uses of CCTV camera)

  • सरक्षा की दृष्टी से CCTV  कैमरों को इमारतों, गेटों, घर, ऑफिस, बिल्डिंग या फैक्ट्री पर पूरी तरह से निगरानी के उद्देश्य से लगाया जाता है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण हमें supermarket और मॉल में देखने को मिलता है|
  • आईपी कैमरा से आप अपने लैपटॉप और smartphone पे लाइव cctv footage की विडियो देख सकते है और अपने इमारतों, गेटों, घर, ऑफिस, बिल्डिंग या फैक्ट्री की निगरानी कर सकते है|
  • Cctv Camera आपकी पिछले कई दिनों की – वीडिओ आडियो या पिक्चर को सग्रहित कर के रखता है| इसका उपयोग आप भविष्य में कर सकते है|
  • आज कल बाज़ार में इन्फ्रारेड camera भी उपलब्ध है| जो रात के समय भी  आसानी से- वीडिओ आडियो या पिक्चर capture करने में सक्षम है |

सीसीटीवी कैमरे खरीदने से पहले ध्यान देने वाली बाते (How to select best CCTV Camera)

CCTV ka full form in hindi

 

  • सबसे पहले यह निर्णय ले की आपको निगरानी इनडोर करनी है या आउटडोर इसके बाद ही कैमरे का चुनाव करे| CCTV के लिए एरिया का चुनाव करना जरूरी है|
  • इसे खरीदते समय Crystal clear video और audio के बारे में जाँच और पूछ ताछ जरूर कर ले| कई बार वीडियो और इमेज की quality अच्छी नही होती है और हमें वह नुकसान उठाना पड़ता है|
  • सीसीटीवी कैमरा में दो तरह की चिप का इस्तेमाल किया जाता है (CMOS) और (CCD) और अक्सर सस्ते कैमरे में CMOS chip का use होता है|
  • कोशिश करे की आप एक IP cctv camera ही ले| क्योकी इसकी IP की मदद से आप दुनिया के किसी भी कोने में बैठ कर रिमोट लोकेशन की मदद से  live broadcasting देख सकते है|
  • यदि आप किसी अँधेरे या कम रोशनी वाली जगहों पे camera लगवा रहे है तो आप day night CCTV camera का ही ले|
  • यदि आपको अच्छी पिक्चर quality चाहिए तो आप ज्यादा रेसोल्यूशन वाले कैमरे का चुनाव करे|
  • इंफ्रारेड सीसीटीवी कैमरा कम रोशनी में भी अच्छी इमेज और वीडियो रिकॉर्ड करता है इसका चुनाव आप कर सकते है
  • आप अपनी ज़रूरत के अनुसार किसी कैमरा कंपनी और सिक्यॉरिटी एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले| क्योकी वो आपके ज़रूरत को समझते हुए आपको बेस्ट advice देते है|

Newspaper का पूरा नाम क्या है – Full Form of Newspaper

 

आपने CCTV ka full form in Hindi के इस लेख में क्या सिखा?

इस लेख को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद, हमें उम्मीद है, की आपको जानकारी से भरा यह लेख (CCTV क्या है) “”CCTV ka full form in hindi” आपको जरूर पसंद आया होगा|

यदि आपको unhindi की यह post “”CCTV ka full form in hindi” पसंद आया तो,आप इसे अपने social media की मदद से अपने दोस्तों में share करे, और हमारा उत्साह बढ़ाये| यदि आपको इस post से सम्बन्धित कोई सवाल सुझाव या कोई त्रुटी हो तो नीचे comment करें या हमें सीधा contact करे, और hindi meaning, full form in hindi, internet knowledge, how-to in hindi,  से सम्बंधित जानकारी पाने के लिए हमसे जुड़े रहें| (जय हिंदी जय भारत)

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.