IQ full form- IQ क्या होता है पूरी जानकारी

अक्सर हम कही न कही  IQ, IQ test in hindi, IQ SCORE या IQ लेवल से जुडी बाते सुनते रहते है|  वैसे तो इंटरनेट में  “IQ full form in hindi” से जुड़े कई सवाल और जबाब हमें देखने और पढ़ने को मिल जाते है| लेकिन unhindi के इस लेख में आपको कई सारे सवालो के जबाब पढ़ने को मिल जायेगे| इस post में हम जानेगे की…

  • IQ क्या है ?
  • आइक्यू (IQ) की गणना कैसे की जाती है
  • IQ टेस्ट कितने प्रकार के होते है?
  • अपना IQ Check कैसे करे?
  • IQ SCORES क्या होता है?
  • अपना IQ कैसे बढ़ाये

तो कृपया इस आर्टिकल के साथ बने रहें.

IQ का पूरा नाम क्या है? (IQ full form)

IQ का पूरा नाम Intelligence Quotient है| इसे हिंदी में बुद्धिलब्धि  भी कहा जाता है|  इसका सीधा संबध आपकी सोचने समझने की क्षमता का आंकलन करने से है| “IQ”  शब्द जर्मन के Intelligenz-Quotient से लिया गया है| पहली बार इस शब्द का प्रयोग  1912 में जर्मन मनोवैज्ञानिक विलियम स्टर्न ने किया था| बाद में अल्फ्रेड बाईनेट और थेओडोर सिमोन नाम के दो मनोवैज्ञानिको ने आधुनिक बच्चो की मानसिक बौद्धिक स्तर के आंकलन करने में इसका उपयोग करने लगे| शायद आप जानते होंगे की अल्बर्ट आइंस्टाइन और स्टीफन हॉकिंग जैसे महान वैज्ञानिको की  IQ 160 थी|

IQ क्या होता है?

IQ full form in hindi, iq kya hta hai

यदि सरल शब्दों में कहा जाए तो- IQ किसी मनुष्य के मानसिक क्षमता यानी उसकी intelligence  को मापने का एक मापदंड या तरीका है| जिसमें मामुली से मानसिक टेस्ट लेने के बाद यह जान पाते है की मनुष्य की सोचने-समझने और knowledge हासिल करने की कार्यक्षमता कितनी तेज और अधिक है| इस टेस्ट को IQ Test कहते है|  IQ का इस्तेमाल अब पुरानी होती जा रही है|  और अब इसकी जगह पर “वेचस्लेर एडल्ट इंटेलिजेंस स्केल”  जैसी पद्धतियों के द्वारा मनुष्य के IQ मापा जाने लगा है|

अक्सर आपने देखा होगा की कोई student पढाई में अधिक बुद्धिमान होता है| और उसकी याद करने या याद रखने की क्षमता भी अधिक होती है| वही दूसरी तरफ कोई student पढाई में कमजोर होता है और वो कितना भी पढाई कर ले परन्तु उसके marks अधिक नहीं आते ये सभी चीजे कही न कही हमारे  mental IQ system से ही जुड़े होते है|

आइक्यू (IQ) की गणना कैसे की जाती है (How IQ is calculated?)

आइ. क्यू की गणना करने के लिए एक ख़ास तरह के सूत्र का इस्तेमाल किया जाता है| जो कुछ इस प्रकार है – 
 intelligent quotient = mental age ÷ Physical age × 100 यानी किसी मनुष्य के मानसिक उम्र में वास्तविक उम्र से भाग  देकर उसे 100 से गुणा (multiply) करके प्राप्त किया जाता है|
जैसे:- यदि आपकी age (physical age) 18 साल की है| और आपकी  मानसिक उम्र (mental age) 22 साल है तो इसके अनुसार आपकी  intelligent quotient = 18 ÷ 22 × 100 = 81.81 होंगी

लेकिन हमें अपनी Physical age तो मालुम होती है  लेकिन हमें mental age जानने के लिए कई तरह के psychologist test करना होता है जिसे हम IQ Test कहते है| IQ full form के इस post में हम ये भी जानते है की ये कितने प्रकार के होते है

इसे भी पढ़े: CCTV क्या होता है  और CCTV कैमरा कितने प्रकार के होते है|

IQ टेस्ट कितने प्रकार के होते है? (Types of IQ Tests)

यदि सरल भाषा में कही जाए तो अलग- अलग उम्र के व्यतियों के लिए अलग – अलग प्रकार के  IQ टेस्ट किये जाते है|

IQ full form in hindi, type of iq test

 

  • संज्ञानात्मक मूल्यांकन प्रणाली
  • बच्चों के लिए कॉफमैन असेसमेंट बैटरी
  • स्टैनफोर्ड-बिनेट इंटेलिजेंस स्केल
  • यूनिवर्सल नॉनवर्बल इंटेलिजेंस टेस्ट
  • वीचस्लर एडल्ट इंटेलिजेंस स्केल
  • बच्चों के लिए वीच्लर इंटेलिजेंस स्केल
  • वुडकॉक-जॉनसन संज्ञानात्मक क्षमताओं का परीक्षण

अपना IQ Check कैसे करे? (How to check your own free iq test online ?)

आज इन्टरनेट में ऐसे काफ़ी सारे IQ Test apps है| इसकी मदद से आप अपना iq level check कर सकते है|  यहाँ कुछ iq check website की जानकारी गई है| इन free iq test online website पे आप अपना free iq check कर सकते है|

  • 123test.com 
  • https://international-iq-test.com/en/
  • https://www.test-guide.com/free-iq-tests.html

अपनी iq टेस्ट करने के लिए मुझे ये सारी website काफ़ी पसंद है| इस सभी website में आपके सामने कुछ iq से संबधित प्रशन आयेगे इन्हें आपको solve करना होगा और अंत में आपको आपका iq स्कोर बताया जायेगा|

IQ SCORES क्या होता है?

अब किसी व्यक्ति की mental age ज्ञात करने के लिए  psychologist test किया जाता है और बाद में एक स्कोर कार्ड तैयार किया जाता है और उस स्कोर को IQ range के स्कोर स्केल से मिलाया जाता है| और यह ज्ञात किया जाता है की व्यक्ति की IQ (IQ full form ) कितनी है|

  • 130+ Very Superior
  • 120 to 129 Superior
  • 110 to 119 High Average
  • 90 to 109 Average
  • 80 to 89 Low Average
  • 70 to 79 Borderline
  • 69 & below Intellectual Disability

IQ Tests के क्या फ़ायदे है

IQ meaning hindi me जानने के बाद शायद आप सोच रहे होंगे की IQ Tests के क्या फ़ायदे है? (What are the benefits of IQ Tests?)तो मै बता आपको बता दूँ की,  IQ test का उपयोग कई उद्देश्यों और कई क्षेत्रों में किया जाता है| “IQ full form Hindi me” आइये इनके बारे में जानते है|

  • शैक्षिक मूल्यांकन और नियुक्ति
  • बौद्धिक विकलांगता का आकलन और निदान
  • संज्ञानात्मक अनुसंधान
  • नौकरी के उम्मीदवार का मूल्यांकन
  • स्मृति, गति और ध्यान सहित संज्ञानात्मक क्षमताओं का आकलन करना

अपना IQ कैसे बढ़ाये (How to increase your IQ)

IQ (intelligent quotient- IQ full form) के इतने सारे जानकारियों को पढ़ने के बाद अब तो अप भी सोच रहे होंगे की मै भी अपना IQ कैसे बढ़ाये? इतिहास के बहुत सारे वैज्ञानिको का यह मानना है की आप आपना IQ को बढ़ाया या घटाया (Improve) नहीं किया जा सकता है| यानी उनके अनुसार आपकी IQ आजीवन एक ही रहती है| लेकिन वही भारत के कुछ ऋषि मुनियों का मानना है की, मनुष्य चाहे तो अपनी IQ increase कर सकता है| और ऐसा मेरा भी मानना है की बेशक आप अपनी IQ बढ़ा सकते है| लेकिन यहाँ कुछ IQ improve practice है जिन्हें आपको लगातार practice में लाना होगा| IQ full form के इस post में मै आपको दो तरीकों के बारे में बताऊंगा

IQ full form in hindi, apna iq kaise badhaye

 

मानसिक अभ्यास से iq कैसे बढ़ाये (increase your iq with mental practice)

1. ध्यान करें ( Do meditation)

आपको यह बात जान कर हैरानी होंगी की IQ का सीधा सम्बन्ध ध्यान (Meditation) से है| ध्यान (Meditation) करने से हमारा दिमाग का Stress level कम होता है| और हमारी मस्तिष्क की कार्यप्रणाली के रक्त प्रवाह में सुधार आता है| जिससे हमारे दिमाग में oxygen का स्तर अच्छा बना रहता है| इससे हमारे दिमाग की धैर्य, एकाग्रता, और याद करने की क्षमता में विकास होता है| आप यह सुनिश्चित करे, की आप हर दिन 10 से  15 मिनट का ध्यान अभ्यास (Meditation) ज़रूर करे|

2. मल्टीटास्किंग काम करे

मल्टीटास्किंग (multitasking) का मतलब एक साथ दो या दो से अधिक काम करना होता है| जैसे math solve  करते समय music सुनना या एक्सर्साइज करते समय music सुनना, क्योकी ऐसा करने से आपके मस्तिष्क की कार्यप्रणाली सोचने और समझाने की क्षमता में वृद्धि होती है  और आपका मस्तिष्क sharp होता है| लेकिन अधिक मल्टीटास्किंग से आप स्ट्रेस के शिकार भी हो सकते है इसलिए ये ध्यान रखे की मानसिक क्षमता से अधिक मल्टीटास्किंग ना करे वरना इसका विपरीत प्रभाव भी पड़ सकता है|

3. IQ booster games खेले

free time में  अपनी iq बढ़ाने का  सबसे बेहतर तरीका है, की आप दिमागी कसरत वाले गेम खेले जैसे- puzzles और शतरंज| और  यदि आप एक एंड्राइड smartphone  यूजर है| तो कुछ ऐसे  IQ booster games है, जो play-store में free में उपलब्ध है| जिसे खेलने से आपके दिमाग में जल्दी सोचने और problame को  solve करने की ability बढती है जैसे:-

4. स्ट्रेस से रहें दूर

स्ट्रेस हमारे सोचने समझाने की शक्ति को कम करता है क्योंकि स्ट्रेस के कारण हमारा  मस्तिष्क कोर्टिजोल नामक हार्मोन बनाता है जो हमारी मस्तिष्क की कार्यक्षमता को कमज़ोर करता है| इसलिए कोशिश करे की स्ट्रेस free जीवन जिए|

5. अपनी डायरी लिखे

अपने पुरे दिन किये गए कामो को डायरी में लिखने के दो फ़ायदे है-  पहला की, आप ये जान पायेगे की आपने- आज पुरे दिन क्या- क्या  किया| और दूसरा की जब आप डायरी लिखते समय यह सोचते है, की आपने आज क्या किया- तो हमारा मष्तिष्क उन सभी घटनाओ को देखने लगता है, जो हमारे साथ हो चूका है, और इससे हमारी याद करने की क्षमता और  यादाश्त में बढ़ोतरी होती है|

IQ full form in Hindi में अब हम सीखेगे की हम हमारे iq को बढ़ाने में हमारी शारीरिक अभ्यास कितनी जरूरी है 

शारीरिक अभ्यास से IQ कैसे बढ़ाये (increase your IQ with physical practice)

1. अच्छी नींद लें

हॉवर्ड विश्वविद्यालय के एक शोध  के अनुसार हमारी memory और IQ का सीधा सा कनेक्शन हमारी नींद से होता| अब हम गहरी नींद में होते है तभी हमारा मस्तिष्क टूटे हुए cells इ मरम्मत करता है| और testosterone नाम के हार्मोन्स को भी release करता है|

2. अपने आप को कुछ नया सिखाएँ

अपने दिमाग को हमेशा सक्रीय रखे, इसके लिए आप हमेशा कुछ नया सीखने की कोशिश करे| इसके लिए आप शतरंज या लैक्रोस जैसी खेलो को सिख सकते है| इसके आलावे आप कोई अलग भाषा, म्यूजिक, गिटार इत्यादि सिख सकते है| ये सभी शानदार तरीको से आप अपनी memory को लाजबाब बना सकते है|

3. सुबह morning walk ले 

morning walk हमारी यादाश्त के लिए किसी वरदान से कम नही| इससे  हमें सुबह की धुप से vitamin D प्रयाप्त मात्र में मिलता है| रक्त (blood) संचार बेहतर बनता है और हमारे दिमाग को अच्छी मात्र में oxygen मिलता है|

4. नाश्ते में प्रोटीन का सेवन करे

प्रोटिन के कारण ही मस्तिष्क में  न्यूरोट्रांसमीटर (neurotransmitter) बनता है और यही नॉरेपीफ्राइन (nor-epinephrine) और डोपामाइन (dopamine) को बढ़ता है ये सभी हार्मोन्स के कारण ही रचनात्मक और problem solving skills को बढ़ाता है|

5. विटामिन बी करेगा दिमाग तेज़

कोशिश करे की अपने दिन में ऐसे पोषक तत्वों का सेवन करे जो हमारे दिमाग में रक्त संचार को बढ़ाते है जैसे- फोलिक एसिड (folic acid), राइबोफ्लेविन (riboflavin), थायमिन (thiamine), और नियासिन (niacin) और ये सभी विटामिन B में मिलता है| इसके लिए आप गेहूं, मांस, हरी पत्तेदार सब्जियों, अंडेऔर पनीर ले सकते है|

6. डार्क चॉकलेट का नाश्ता

आप अपने यादाश्त को बेहतर बनाने के लिए 1 और 5 औंस के तक डार्क चॉकलेट खा सकते है क्योकी इससे आपको  एंटीऑक्सीडेंट (antioxidant) और फ्लेवोनॉल (flavonol),  मैग्नीशियम, विटामिन A, B1, B2, D, और E3 प्रचुर मात्रा में होती है| जो हमारी memory को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है|

7. ज्यादा से ज्यादा किताबे पढ़ें

दुनिया के बड़े बड़े व्यक्तियों का यह कहना है किताबे पढ़ने से हमारी creative understanding, vocabulary, mathematical abilities,  और reasoning abilities बहुत मज़बूत होती है| और तो और वो अपने successful होने का श्रेय भी किताबो को ही मानते है| यहाँ तक की फेसबुक के founder मार्क जुकरबर्ग प्रत्येक महीने 3 से 4 कीताबे पढ़ डालते है| अब तो आप कोशिक कर ही सकते है|

IQ full form in Hindi   में आपने क्या सिखा?

इस लेख को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद, हमें उम्मीद है, की आपको जानकारी से भरा यह लेख what is IQ (IQ क्या है) “”IQ full form in hindi” आपको जरूर पसंद आया होगा|

यदि आपको unhindi की यह post “”IQ full form in hindi” पसंद आया तो,आप इसे अपने social media की मदद से अपने दोस्तों में share करे, और हमारा उत्साह बढ़ाये| यदि आपको इस post से सम्बन्धित कोई सवाल सुझाव या कोई त्रुटी हो तो नीचे comment करें या हमें सीधा contact करे, और hindi meaning, full form in hindi, internet knowledge, how-to in hindi,  से सम्बंधित जानकारी पाने के लिए हमसे जुड़े रहें| (जय हिंदी जय भारत)

One Response

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.