वैदिक गणित क्या है सूत्र, अर्थ ,प्रयोग-Vedic math in hindi

mathematics के मामले में भारत शुरुआत से अव्वल रहा है| ऐसे ही हमारी गणित शास्त्रों में वैदिक गणित का जिक्र आता है| वैदिक गणित क्या है (What is Vedic math in hindi), वैदिक गणित के 16 सूत्र,उनके अर्थ ,प्रयोग और उदाहरण सभी के बारे में हम विस्तार से जानेगे|

“शून्य का आविष्कार आर्यभट ने किया” यह हम भारतीयों के लिए यह गौरवपूर्ण बात है| इतना ही नहीं, हमारे भारत देश में ब्रह्मगुप्त, श्रीनिवास रामानुजन, पी. सी. महालनोबिस, सी. आर. राव, एस. आर. कपरेकर, हरीश चंद्र, सत्येंद्र नाथ बोस, भास्कर जैसे अनेको गणितज्ञ (Mathematicians) पैदा हुए|

इन सभी ने गणित की दुनियाँ में अनेको योगदान दिए| इन सभी की mathematical theories की मदद से आज भी कई प्रकार की आकाशीय और खगोलीय रहस्यों का पता लगाया जाता है|

 

वैदिक गणित क्या है (What is Vedic math in Hindi)

अगर हम वैदिक गणित की परिभाषा को समझे तो ,  वैदिक गणित mathematics calculation करने की ऐसी पद्धति है, जिससे जटिल अंकगणितीय गणनाएं को सरल, आसान और कम समय में हल (solve) किया जा सकता है|

यदि सरल शब्दों में कहा जाए तो वैदिक गणित वह विधा है, जिसकी मदद से हम सवाल में ही छुपे जवाब का पता लगा सकते हैं। हम यह भी कह सकते है, की यह एक Vedic Math trick या technic है| जो किसी भी मंद्बुद्दी को भी गणित विधा सिखा सकता है| परन्तु यह दुर्भाग्य की बात है, कि भारत में 90 प्रतिशत लोग इस जादुई गणित से परिचित नहीं है।

इस वैदिक गणित की ख़ोज का प्रमाण शंकराचार्य स्वामी भारती कृष्ण तीर्थजी महाराज के द्वारा सन 1975 में लिखी एक किताब में मिलाता है|

इसे भी पढ़े:- BODMAS Rule क्या है- इसके नियम, महत्त्व और कुछ प्रश्न

वैदिक गणित क्या है सूत्र, अर्थ ,प्रयोग-Vedic math in hindi

 

वैदिक गणितीय सूत्रों की विशेषता और महत्त्व

vedic maths tricks की मदद से आप बड़े से बड़ा जोड़, घटाव, गुणा, भाग, HCF, Lcm, वर्ग, घन, वर्गमूल, घनमूल, बीजगणितीय समीकरण. द्वि-घात समीकरण, घन समीकरण, एकीकरण, पैथोगोरस प्रमेय, एपोलोनियास प्रमेय जैसी जटिल अंकगणितीय गणना को आसानी से हल किया जा सकता है|

  • vedic math formula in hindi को सिखना बहुत ही सरल और आसान है| थोड़े से ही अभ्यास से इसे आसानी से सिखा जा सकता है|
  • vedic math trick की सारी प्रक्रिया बिना किसी calculator और पेन पेपर से ही की जा सकती है| यानी इस गणित फार्मूला को सीखने के बाद आप मौखिक से ही गणित को solve कर सकते है|
  • कई प्रक्रिया वाले जटिल गणितीय प्रश्नों (Complex mathematical questions) को हल करने के लिए वैदिक सूत्रों का अनुप्रयोग समान है और ये सभी प्रकार के ShortCut Math tricks की तुलना में बहुत ही आसान है|
  • यदि छोटी उम्र के बच्चे को इसकी शिक्षा दी जाए तो वह भी इसकी मदद से गणित को आसानी से समझ सकता है|
  • यह सूत्र mathematics में होने वाले सूक्ष्म गलतियों को सुधारता है
  • यह आपके दिमाग को उच्च बौद्धिक स्तर (IQ) पर विकसित करता है|
  • इस सूत्र की मदद से प्रश्नों को हल करने के लिए केवल 9 तक की टेबल (पहाड़ा) की ही ज़रूरत होती है|

 

वैदिक math कैसे सीखे (how to learn Vedic math in Hindi)

Vedic Mathematics सीखने के कई सारे तरीके है जैसे- Hindi book pdf, study material, and online video इसे आप कुछ दिन और महीनो की अभ्यास से घर पर भी सिखा सकते है|

1.Vedic math in Hindi book की मदद से सीखे:-

किसी भी विषय वस्तु को सीखने के लिए किताबे सबसे अच्छा माध्यम होती है| आज इन्टरनेट पर ऐसे कई ऑनलाइन store है जहाँ से आप Best Vedic math Book in Hindi buy कर सकते है| निचे कुछ किताबो की सूचि है

 

2.Online Vedic math video tutorial की सहायता से:-

यूट्यूब एक ऐसा ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग website है, जहाँ पर ऑनलाइन वीडियो देख कर वैदिक गणित के सारे सूत्र (Vedic Mathematics full course in hindi) को सिखा जा सकता है| इसके लिए आपके पास एक साधारण सा इन्टरनेट connection वाला फ़ोन की आवश्कता होंगी|

Online Vedic Maths Video क्लिक करे

 

3.Free Vedic math in Hindi pdf download की मदद से:-

Vedic गणित को free में भी सिखा जा सकता है| यहाँ कुछ वैदिक गणित पर उपयोगी ऑनलाइन अध्ययन सामग्री के लिंक  दिए गए है|

Vedic Math in Hindi Pdf Free Download

 

वैदिक गणित के 16 सूत्र के नाम – 16 sutra of Vedic math in Hindi

इस vedic Math Book में उन्होंने जटिल अंकगणितीय गणना को आसानी से हल करने के 16 मूल सूत्र और 13 उपसूत्र बताये है| इन सूत्र और formula को Vedic Maths Online Courses और दिए गए pdf बुक के माध्यम से सिखा जा सकता है|

1. एकाधिकेन पूर्वेण
2. निखिलं नवतश्चरमं दशतः
3. ऊर्ध्वतिर्यग्भ्याम्
4. परावर्त्य योजयेत्
5. शून्यं साम्यसमुच्चये
6. (आनुरूप्ये) शून्यमन्यत्
7. संकलनव्यवकलनाभ्याम्
8. पूरणापूरणाभ्याम्
9. चलनकलनाभ्याम्
10. यावदूनम्
11. व्यष्टिसमष्टिः
12. शेषाण्यंकेन चरमेण
13. सोपान्त्यद्वयमन्त्च्यम्
14. एकन्यूनेन पूर्वेण
15. गुणितसमुच्चयः
16. गुणकसमुच्चयः

 

वैदिक गणित के 13 उपसूत्र के नाम – 13 upsutra of Vedic math in Hindi

  1. आनुरूप्येण
  2. शिष्यते शेषसंज्ञः
  3. आधमाधेनान्त्यमन्त्येन
  4. केवलैः सप्तकं गुण्यात्
  5. वेष्टनम्
  6. यावदूनं तावदूनं
  7. यावदूनं तावदूनीकृत्य वर्गं च योजयेत्
  8. अन्त्ययोर्द्दशकेऽपि
  9. अन्त्ययोरेव
  10. समुच्चयगुणितः
  11. लोपनस्थापनाभ्यां
  12. विलोकनं
  13. गुणितसमुच्चयः समुच्चयगुणितः
  14. ध्वजांक

 

FAQ On Vedic math in hindi

 

Q. वैदिक गणित के रचयिता कौन हैं?

Ans– वैदिक गणित के रचयिता  शंकराचार्य स्वामी भारती कृष्ण तीर्थजी महाराज जी है, इनके द्वारा गणित पर कई किताबे भी लिखी गई है. इन्हें वर्तमान वैदिक गणित का जनक भी कहा जाता है.

 

Q. वैदिक गणित की क्या विशेषताए है 

Ansवैदिक गणित की कुछ महत्वपूर्ण विशेषताए

  • कम समय और कम मेहनत में ही गणित के प्रश्नों को हल किया जा सकता है
  • समय की बचत के लिए इसका बहुत महत्त्व है
  • किसी भी गणित का उत्तर मौखिक रूप में ही दी जा सकती है
  • सवाल को हल करने में 5 से 10 मिनट का समय लगता है
  • इसे कोई भी आसानी से सिख सकता है

 

वैदिक math हमारी भारतीय की सरल गणित बिधि का सम्पूर्ण निचोड़ है| यह प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे विधार्थियों के लिए अति महत्वपूर्ण है| इसे सीखने के बाद विधार्थी बहुत ही कम समय में परीक्षा में आये प्रश्नों को हल कर सकते है|

इस post में Vedic math in hindi- Hindi book pdf, study material, and online video को पढ़ने और देखने के लिए आपका धन्यवाद|  हमें उम्मीद है कि इस लेख की सूचना आपके लिए ज्ञानवर्धक साबित होगी।

यदि आपको unhindi की यह post पसंद आया तो,आप इसे अपने social media पर अपने दोस्तों में share करे, और हमारा उत्साह बढ़ाये| यदि आपको इस post से सम्बन्धित कोई सवाल सुझाव या कोई त्रुटी हो तो नीचे comment करें या हमें contact करे, और hindi meaning, full form in hindi, internet knowledge, how-to in hindi, से सम्बंधित जानकारी पढ़ने के लिए हमसे जुड़े रहें| (जय हिंदी जय भारत)

Comments (2)

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.