RAW Agency क्या है | RAW FULL FORM IN HINDI

लगभग दुनिया के सभी देशो के पास अपनी एक ख़ुफ़िया agency होती है, जो उस देश के लिए ख़ुफ़िया जानकारी इकठ्ठा करके सरकार को देती है. और सरकार अपने देश के हित के लिए उसे इस्तेमाल करता है, ठीक उसी प्रकार भारत के पास भी एक RAW नाम की intelligence agency कार्य करती है,

इस पोस्ट में RAW से जुडी सभी सारी जानकारियाँ जैसे RAW ka Full Form क्या है? RAW क्या है? (What is RAW) और RAW से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में विस्तृत जानकारी RAW Full Form के इस आर्टिकल में पूरा पढ़ सकते है.

RAW क्या है | RAW ka Full Form

RAW का Full Form Research and Analysis Wing होता है, हिंदी में RAW का पूरा नाम रिसर्च एंड एनालिसिस विंग है| यह एक भारत की ख़ुफ़िया विभाग है जिसे “intelligence agency of india” भी के नाम से जाना जाता है, यह भारत से जुड़े सुरक्षा मामलों के लिए कार्य करती है. और सुरक्षा से जुड़े सभी प्रकार की जानकारी सरकार और भारतीय सेना को प्रदान कराती है, इसके अनतर्गत कार्य करने वाले सभी RAW Agents की पहचान गुप्त राखी जाती है.

Indian RAW की स्थापना 21 सितंबर 1968 को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के द्वारा की गई थी. और वर्तमान में raw का मुख्यालय नई दिल्ली, भारत में है,

रॉ को क्यों बनाया गया? RAW का इतिहास क्या है? | RAW Full In Hindi

बात 1968 से पहले की है, जब भारत की ख़ुफ़िया एजेंसी IB यानि Intelligence Bureau थी, और यही एजेंसी भारत को ख़ुफ़िया जानकारी देती थी, लेकिन 1962 में जब भारत और चीन का आपस में युद्ध हुआ तब, Intelligence Bureau भारत को ख़ुफ़िया जानकारी देने में असमर्थ रही, जिसके कारण भारत को बहुत सारे परेशानियों का सामना करना पड़ा, फिर से 1965 में भारत- पाकिस्तान युद्ध के समय IB ने कुछ ख़ास जानकारी देने में फिर से असमर्थ रहा.

तब भारत ने अपने intelligence agency को बेहतर बनाने के लिए इंदिरा गाँधी ने एक ख़ुफ़िया एजेंसी की स्थापना की जिसका नाम “Research and Analysis Wing” (RAW) दिया गया. और इसके बाद IB और RAW दोनों को अलग अलग काम सौप दिए गए. अब IB देश के अन्दर की ख़ुफ़िया जानकारी देता है और RAW पड़ोसी देशो की ख़ुफ़िया जानकारी देने लगा.

RAW के पहले डायरेक्टर चीफ़ कौन थे | RAW ka full form kya hai

RAW के पहले डायरेक्टर चीफ़ या पहले प्रमुख आर.एन. काव या रामेश्वर नाथ काव थे, भारतीय खुफिया एजेंसी RAW के पहले चीफ Rameshwar Nath Kao को मास्टरस्पाई के नाम से भी जाना जाता है, इन्ही की काबिलियत और बेहतर रणनीति के कारण और रॉ इतना सक्षम हो चूका है, की यह पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाए हुए है.

रामेश्वर नाथ काव का जन्म उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में हुआ था, 1939 में भारतीय पुलिस सेवा की परीक्षा दी, और सरकारी नौकरी में भर्ती हो गए, इन्होने अपने कार्यकाल में इंदिरा और राजीव के साथ भी काम किया, इनके जीवन पर आधारित कई Books और कहानियाँ भी लिखी गई है, जैसे

  • आर. एन. काव-जेंटलमैन स्पाईमास्टर,
  • काउबॉयस ऑफ R&AW,
  • रॉ-भारतीय गुप्तचरसंस्थेची गूढ़गाथा,
  • ए लाइफ इन सीक्रेट,
  • एस्केप टू नो व्हेयर
  • टीम ऑफ काउबॉयज

Raw के कार्य क्या है? | Meaning Of RAW In Hindi

रॉ का सबसे पहला और सबसे प्रमुख कार्य ख़ुफ़िया जानकारियों को इकठ्ठा करना है लेकिन इसके अलावे RAW के कई कार्य है जैसे-

  • बाहरी खुफिया और आतंकवाद से सम्बंधित गुप्त जानकारियों का संग्रह
  • भारत के पड़ोसी देशों जैसे चीन पाकिस्तान बांग्लादेश नेपाल की गतिविधियों पर अपनी नजर बनाये रखना
  • भारत के परमाणु कार्यक्रमों की सुरक्षा का ध्यान रखना
  • सोवियत संघ व चीन के बिच घट रही घटनाओं पर नज़र बनाए रखना
  • पाकिस्तान को मिल रही सैन्य मदद को नियंत्रित करना और उनका पता लगाना
  • R.a.w किसी भी मामले में संसद को जबाबदेह नहीं है, लेकिन यह देश के प्रधानमंत्री और intelligent committee को जबाबदेह है.

RAW Agent का वेतन कितना होता है | RAW Agent ki Salary

चुकी RAW के Agent बहुत ही High Qualify होते है, और उन्हें हर समय बहुत ही जोखिम भरा काम दिया जाता है, इसके साथ ही RAW Agent का वेतन को गुप्त ही रखा जाता है, लेकिन एक “RAW Agent Ki Salary” लगभग 80 हज़ार से 1 लाख 30 हज़ार रुपये प्रति माह के बिच में होती है. लेकिन सरकार अपने रॉ एजेंट्स की रेस्कू ऑपरेशन का खर्चा भी उठाती है. इसके अलावे “RAW ki Salary” में और भी चीजे होती है जैसे –

Other salary and Allowance For RAW Agent

  • R.A.W के अधिकारियों को प्रति वित्तीय वर्ष में दो महीने का अतिरिक्त वेतन मिलता है।
  • RAW Agent ki Salary“के अलावे उन्हें विशेष सुरक्षा भत्ता भी मिलता है,
  • इनके मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता भी दिया जाता है.
  • विदेशों में deployed RAW employees को विशेष Dearness Allowance (DA) के साथ-साथ विदेश सेवा भत्ता (foreign service allowance) भी दिया जाता है.
  • बहुत ही कठिनाई और Risk से भरे Posting और Mission के लिए उन्हें Hardship Allowance भी दिया जाता है.

भारत के प्रसिद्ध रॉ एजेंट | Famous RAW Agents of India

भारत के ऐसे कई “Famous RAW Agents” है जिन्होंने देश के लिए अपनी जान को जोखिम में डाल, और ये देश उनके इस त्याग और जज्बे के लिए हमेशा कर्जदार रहेगा, ये कुछ भारत के प्रसिद्ध रॉ एजेंट है –

Top RAW Agents of India List

  • सेहमत खान (Sehmat Khan)

रॉ एजेंट पर बनी एक भारतीय फिल्म RAAZI सेहमत खान की जीवन पर आधारित फिल्म है, असली जीवन में सहमत खान एक भारतीय-कश्मीरी अंडरकवर एजेंट थीं, जिन्होंने 1971 में विशेष रूप से भारत-पाक युद्ध के एक ख़ुफ़िया एजेंट के रूप में खुफिया जानकारी हासिल की. उसकी ख़ुफ़िया जानकारी के कारण ही विमानवाहक पोत INS Viraat को बचाया गया.

  • सरस्वती राजमणि (Saraswathi Rajamani)

वह 1942 में भारतीय राष्ट्रीय सेना की सदस्य थीं, जिसका नेतृत्व सुभाष चंद्र बोस ने किया था। झांसी रेजिमेंट की रानी में अपनी सदस्यता के दौरान, उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ, ब्रिटिश सैनिकों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए एक लड़के के रूप में अपना वेश धारण किया।

  • रवींद्र कौशिक (Ravindra Kaushik)

उन्होंने 1975 में एक अलग उपनाम, ‘नबी अहमद शाकिर’ के साथ पाकिस्तान में प्रवेश किया। एक बार जब उन्होंने अपने सभी भारतीय दस्तावेजों को नष्ट कर दिया, तो उन्होंने एलएलबी के लिए कराची विश्वविद्यालय में एक छात्र के रूप में खुद को पंजीकृत किया। स्नातक स्तर की पढ़ाई के बाद, उन्होंने एक कमीशन अधिकारी के रूप में पाकिस्तानी सेना में आवेदन किया, और एक प्रमुख पद के लिए संक्षिप्त रूप से समर्थन किया। उन्होंने १९७९-१९८३ के बीच भारतीय सेना को गोपनीय जानकारी प्रदान करते रहे. रवींद्र कौशिक को ‘ब्लैक टाइगर’के नाम से भी जाना जाता है. इनकी जीवन पर एक film भी बनी जिसका नाम Romeo Akbar Walter था,

  • मोहनलाल भास्कर (Mohanlal Bhaskar)

उन्हें उनके परमाणु कार्यक्रम के बारे में जानकारी निकालने के लिए ‘मोहम्मद असलम’ के रूप में पाकिस्तान भेजा गया था। भास्कर का पर्दा तब उड़ गया जब उनके ही एक साथी ने उन्हें पाकिस्तानी खुफिया विभाग के हवाले कर दिया।

  • कश्मीर सिंह (Kashmir Singh)

‘मोहम्मद इब्राहिम’ के रूप में, उन्हें पाकिस्तान की सीमाओं के करीब स्थानीय सेना इकाइयों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने और उनके रणनीतिक स्थानों की तस्वीरें जमा करने का काम सौंपा गया था। इसके तुरंत बाद, उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जंजीरों में जकड़ लिया गया, और पूछताछ के लिए एकांत कारावास में बंद कर दिया गया। फिर भी, उसने कभी भी अपने बंदियों को भारतीय खुफिया जानकारी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

  • अजित डोवाल (Ajit Doval)

अजित डोवाल को भारत के ‘जेम्स बॉन्ड’ के नाम से जाना जाता है, वह Kerala Cadre के एक IPS अधिकारी थे, उन्हें भारत का दूसरा सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार कीर्ति चक्र मिल चूका है. वह वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने कई आतंकवादी हमले का मुहतोड़ जबाब देने के लिए कई प्लान और कई mission में देश का सहयोग किया है.

RAW Ka Full Formरिसर्च एंड एनालिसिस विंग
R.A.W Full Form in EnglishResearch and Analysis Wing
Full form of R.A.W In Hindi

FAQs on RAW Full Form in Hindi

RAW क्या है (What Is RAW in Hindi ) के Article को पढ़ने के बाद भी यदि आपके मन कोई सवाल है, तो इस RAW ka Full Form FAQs & QnA की मदद से आपके सारे doubts clear हो जायेगे –

ka Full Form | Full Form in Hindi | a to z Full Form
a to z Full Form in Hindi
  1. RAW का फुल फॉर्म क्या है?

    RAW का फुल फॉर्म ” Research and Analysis Wing ” है

  2. Raw का Motto वाक्य क्या है

    Raw का Motto वाक्य “धर्मो रक्षति रक्षितःपरमो धरम” है जिसे Sanskrit में लिखा गया है, जिसका मतलब “law Protects, when It Is Protected

  3. RAW का मुख्यालय कहाँ है

    RAW का मुख्यालय भारत के नई दिल्ली में है,

  4. रॉ के संस्थापक कौन है?

    रॉ के संस्थापक इन्दिरा गांधी थी, और इनके पहले चीफ़ रामेश्वर नाथ काव थे.

  5. रॉ की स्थापना कब हुई?

    रॉ की स्थापना 21 सितंबर 1968 में की गई

  6. What is the salary of RAW agents?

    Salary of Raw Agents की बात करे तो इनकी सैलरी 0.8-1.3 lakhs प्रतिमाह होती है, इसके अलावे इन्हें और भी कई सुविधाए दी जाती है. जैसे – special security allowance और foreign service allowance

  7. Who are the top 10 Indian RAW agents?

    टॉप भारतीय रॉ एजेंट कौन हैं?
    Mohanlal Bhaskar
    Ravindra Kaushik
    Kashmir Singh
    Ajit Doval
    Saraswathi Rajamani
    Sehmat Khan

  8. Top 10 World’s Best Intelligence Agencies

    शीर्ष 10 विश्व की सर्वश्रेष्ठ खुफिया एजेंसियां –

    1. R.A.W. Research and Analysis Wing
    मुख्यालय: New Delhi

    2. ISI (Inter-Services Intelligence), Pakistan
    मुख्यालय: Islamabad

    3. Mossad (HaMossad leModiʿin uleTafkidim Meyuḥadim), Israel
    मुख्यालय: Tel Aviv

    4. CIA (Central Intelligence Agency), U.S.A.
    मुख्यालय: Fairfax, Virginia

    5. MI6 (Military Intelligence, Section 6), UK
    मुख्यालय: London

    6. GRU (Main Intelligence Agency), Russia
    मुख्यालय: Moscow

    7. MSS (Ministry of State Security), China
    मुख्यालय: Beijing

    8. BND ( Bundesnachrichtendienst), Germany
    मुख्यालय: Pullach and Berlin

    9. DGSE (General Directorate for External Security), France
    मुख्यालय: Paris

    10. ASIS ( Australian Secret Intelligence Service), Australia
    मुख्यालय: Canberra

  9. Best RAW based movies in Bollywood

    बॉलीवुड में सर्वश्रेष्ठ RAW based movies
    Raazi, Agent Vinod, Mdras Cafe, Phantom, Romeo Akbar Walter, Force 2, Baby,, Tiger, Tiger Zinda Hai, D-Day, Naam Shabana, Vishvroop, War

आपने RAW ka Full Form के इस लेख में क्या सिखा?

इस Post को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद, हमें उम्मीद है, की आपको RAW क्या है, raw की सैलरी कितनी होती है और भारत के Famous RAW Agents कौन है, इसके जुड़ा यह हिंदी लेख जरूर पसंद आया होगा| यदि आपने RAW full form in hindi के इस हिंदी-पोस्ट को अच्छे से पढ़ा होगा तो इसमे दी गई जानकारी आपके लिए ज्ञानवर्धक साबित होगी।

यदि आपको unhindi की यह post पसंद आया तो,आप इसे अपने social media पर अपने दोस्तों में share करे, और हमारा उत्साह बढ़ाये| यदि आपको इस post से सम्बन्धित कोई सवाल सुझाव या कोई त्रुटी हो तो नीचे comment करें या हमें contact करे-  (जय हिंदी जय भारत)

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.